‘दस-दस बांग्लादेशी के सिर काटेंगे, टीपू सुल्तान नहीं बल्कि शैतान: बीजेपी विधायक के तीखे बोल

17 Feb 2026

तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी.राजा ने साधा निशाना, आतंकियों का सिर काटने वालों को 50 हजार देने का ऐलान, औवेसी पर किया तीखा वार

विवादित बयानबाजी में रहने वाले तेलंगाना के भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी. राजा सिंह एक बार फिर अपनी तीखी बयानबाजी से चर्चा में हैं. हालांकि उन्होंने ये बयान बांग्लादेशी और आतंकियों पर दिया. छिंदवाड़ा में आयोजित हिंदू गर्जना रैली में टी.राजा ने कहा, 'अगर सरकार उनकी मांगें मानती है तो उनके बजरंगी 10-10 बांग्लादेशियों का सिर काटेंगे.' साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनका कभी राज आया तो वह एक आतंकी का सिर काटने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम देंगे. बीजेपी नेता ने टीपू सुल्तान वाले मामले में उन्हें शैतान की संज्ञा दे दी.

औवेसी पर तीखा हमला

बीजेपी विधायक ने धार्मिक टिप्पणी करते हुए कहा, 'जहां हिन्दूओं की संख्या ज्यादा होती है, वहां भगवा गमछा पहनकर नारे लगाए जाते हैं लेकिन जहां मुस्लिम आबादी अधिक होती है, वहां अलग तरह के नारे दिए जाते हैं.'

यह भी पढ़ें: विधानसभा में बवाल के बाद गोपाल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो जारी कर जताया अफसोस

धर्मसभा के के दौरान बीजेपी नेता एवं विधायक टी. राजा सिंह ने AIMIM चीफ एवं हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी पर भी टिप्पणी की. उन्होंने खुद को उनका 'जीजा' बताते हुए कहा कि ओवैसी बंधु हमेशा उनकी चिंता करते हैं. उन्होंने कहा, 'जहां-जहां हिंदुओं पर हमले होते हैं, वहां ओवैसी चुप रहते हैं. वंदे मातरम गाना होगा वर्ना यहां से जाना होगा नहीं तो तेरी औकात बता देंगें.' टी.राजा ने ये भी कहा कि अगर कोई मेरी जान लेना चाहता है तो पूरी तरह ले, लेकिन बच गया तो सख्त जवाब देंगे.

टीपू सुल्तान नहीं शैतान

टीपू सुल्तान को नायक बताने वाले बयान पर राजा ने कहा कि टीपू सुल्तान ने सिर्फ अपनी सल्तनत बचाने के लिए युद्ध लड़े. वह टीपू सुल्तान नहीं टीपू शैतान है. उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज का जिक्र करते हुए धार्मिक समर्पण की बात कही. अब देखना ये है कि टी.राजा के इन तीखे बयानों की गूंज कहां तक गुंजायमान होती है.