चौरासी विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेसियों ने BAP से गठबंधन नहीं करने की उठाई मांग
9 Jul 2024
राजस्थान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, लोकसभा चुनाव में प्रदेश के पांच विधायक चुने गए सांसद, ऐसे में इन पांच सीटों पर होंगे उपचुनाव, इन उपचुनाव को लेकर कांग्रेस-भाजपा ने तैयारियां की शुरू, चौरासी विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस की गठित कमेटी के मेंबर और मावली विधायक पुष्कर डांगी, प्रतापगढ़ के पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने सीमलवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ली बैठक, इस बैठक में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में उपचुनाव में किसी तरह का गठबंधन नहीं करने की उठाई मांग, कार्यकर्ताओं ने युवा प्रत्याशी को टिकट देने की भी रखी मांग, कार्यकर्ताओं ने कहा- लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से भाजपा में गए महेंद्र जीत सिंह मालवीया को हराने के लिए कांग्रेस ने बीएपी से किया गठबंधन, इस गठबंधन से कांग्रेस को हुआ नुकसान, कांग्रेस के समर्थन से जीतने के बाद सांसद राजकुमार रोत अब अपने बलबूते पर जीतने और स्वतंत्र होने की कर रहे हैं बात, जिससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को होना पड़ रहा है शर्मसार, लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने वाले कार्यकर्ताओं को भी वापस लाने की नहीं है कोई जरूरत