राजस्थान कांग्रेस में जल्द होगा बदलाव! इन नेताओं को हो सकती है छुट्टी!

rajasthan congress
2 Jan 2026
राजस्थान कांग्रेस से जुडी बड़ी खबर, नए साल पर जल्द प्रदेश कांग्रेस में हो सकते है कई बड़े बदलाव, पार्टी आलाकमान संगठन को मजबूत करने पर कर रहा फोकस, पार्टी सूत्रों के अनुसार पिछले साल में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में बदलाव की है चर्चा, सूत्रों के मुताबिक 60 मौजूदा पदाधिकारियों की हो सकती है छुट्टी, इतना ही नहीं 40 सचिव और 4 उपाध्यक्ष और महासचिवों को कार्यकारिणी से किया जा सकता है ड्रॉप, 50 पदाधिकारियों को निष्क्रियता के चलते कार्यकारिणी से हटाया जा सकता है, हालांकि इनमें से 11 पदाधिकारी पहले ही बन चुके हैं जिलाध्यक्ष, नई कार्यकारिणी में अब नए चेहरों को मौका देने की चर्चाएं जोरों पर है, वही सूत्रों के अनुसार पार्टी में जो नेता और कार्यकर्ता नहीं है एक्टिव उनकी भी हो सकती है छुट्टी