‘चंद्रबाबू नायडू न घर के रहे, न घाट के’

PoliTalks news
21 Jun 2019
आंध्रप्रदेश की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के छह राज्यसभा सांसदों में से चार बीजेपी में शामिल हो गए. हाल में आंध्रा में हुए विधानसभा में सत्ता खोने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी मुखिया चंद्रबाबू नायडू के लिए यह बड़े झटके वाली खबर है. लोकसभा चुनाव में भी उनका प्रदर्शन इज्जत बनाने वाला तक न रहा. अब उनके सांसदों का बीजेपी की ओर रूख करना सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा गया. एक सोशल मीडिया यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि ‘चंद्रबाबू नायडू की हालत उस आदमी जैसी हो गई है जिसे भंडारे में पूड़ी भी नहीं मिली, बाहर जूता गायब हुआ सो अलग.’ @Naveenkansal7 @tusharnatrajan @4555a0a2e52442d @bhartijainTOI @sardesairajdeep @RoshanKrRai