त्रिपुरा सुंदरी मंदिर की धर्मशाला में CBI का छापा, मचा हड़कंप

30 Jan 2026

बांसवाड़ा के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में सीबीआई की रेड से मचा हड़कंप, करोड़ों के गबन के आरोपी को पकड़ा, बैंकों से करोड़ों रुपए लोन लेकर धर्मशाला में नाम बदलकर रह रहा था आरोपी संजीव दीक्षित, आरोपी के पास वाले कमरे में ही सीबीआई टीम ने गुजारी रात, पिछले 10 साल से फरार था आरोपी संजीव दीक्षित, बैंकों से फर्जी डॉक्यूमेंट्स से करीब 20-25 करोड़ का लोन लेकर फरार हो गया था आरोपी, शुक्रवार को सुबह-सुबह सदर थाने से पुलिस टीम बुलाकर आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी की पत्नी आरती शर्मा भी वड़ोदरा से किया गिरफ्तार, जहां भी जाता था अपने आपको ज्योतिष बताता था आरोपी, आरोपी ने कई नामों से बना रखे थे फर्जी डॉक्यूमेंट्स, आरोपी के खिलाफ 2013 में दर्ज हुआ था मामला, 2017 में कोर्ट ने घोषित किया था भगोड़ा, CBI ने 2014 में सीबीआई ने पहली बार किया था आरोपी संजीव दीक्षित को गिरफ्तार, 2016 में आरोपी सोनीपत पुलिस को चकमा देकर कस्टडी से हो गया था फरार, आरोपी के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में दर्ज है कई मामले, आरोपी के कब्जे से बीकानेर में रजिस्टर्ड कार भी जब्त

ये भी पढ़े : स्कूलों में छात्राओं के लिए फ्री सैनेटरी पैड और अलग टॉयलेट जरूरी, नहीं तो रद्द होगी मान्यता- SC