‘खटाखट.. खटाखट.. खटाखट’ राहुल गांधी ने PM मोदी के बयान पर किया पलटवार

rahul gandhi
6 May 2024
लोकसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष में जारी है बयानबाजी का दौर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने PM मोदी के खटाखट, खटाखट वाले बयान पर किया जोरदार पलटवार, कुछ दिन पहले PM मोदी ने एक रैली में राहुल गांधी के लिए थे मजे, अपने भाषण में मोदी ने कहा था कि कांग्रेस के शहजादे को पूछो कि गरीबी कैसे हटेगी? वो कहते हैं खटाखट खटाखट..., शाहजादे को पूछो कि ग्रोथ कैसे होती है? वो कहते हैं ठकाठक, ठकाठक..., शाहजादे को पूछो कि विकसित भारत बनाने का कोई प्लान है तो वह कहते हैं कि टकाटक, टकाटक... साथियों, दुनिया आज कह रही है कि इंडस्ट्री 4.0 को भारत लीड करेगा लेकिन कांग्रेस भारत को लाइसेंस-कोटा राज की तरफ धकेलने में लगी हुई है, वही आज राहुल गांधी ने MP के खरगोन में चुनावी जनसभा को किया संबोधित, इस दौरान उन्होंने कहा- कल नरेंद्र मोदी आएंगे तो उनसे भाषण में बोलना- खटाखट.. खटाखट.. खटाखट, उनसे कहना जो आपने अरबपतियों के लिए किया, वो काम कांग्रेस पार्टी हिंदुस्तान के गरीबों के लिए करने जा रही है, अब राहुल गांधी और PM मोदी का वीडियो हो रहा है वायरल