इस महिला विधायक की कार का हुआ एक्सीडेंट, एयरबैग खुलने से बची बाल-बाल

Indira Meena
3 Jul 2024
प्रदेश की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, बामनवास विधायक इंदिरा मीणा की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, टायर फटने के कारण असंतुलित होकर कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, मिली जानकारी के अनुसार डिवाइडर से टकराने के बाद विधायक की कार का आगे का हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त, हादसे में बाल-बाल बची बामनवास विधायक इंदिरा मीणा व उनका स्टाफ, वहीं समय पर एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा, हालांकि हादसे में विधायक इंदिरा मीणा को आई हल्की चोट, जयपुर से आते समय एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा, डॉ मनीष मीणा व उनकी टीम ने किया विधायक का स्वास्थ्य परीक्षण व ड्रेसिंग