बीजेपी नेता सतीश पूनिया की अचानक बिगड़ी तबीयत, रोहतक के एक अस्पताल में करवाया गया भर्ती
2 Oct 2024
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्षऔर हरियाणा के चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया की अचानक बिगड़ी तबीयत, उन्हें रोहतक के एक अस्पताल में करवाया गया भर्ती, लम्बे समय से पेट में अपिंडेक्स के दर्द से सतीश पूनिया काफ़ी परेशान थे, चुनाव प्रचार के दौरान हरियाणा में ही एक निजी अस्पताल में करवाया ऑपरेशन, वही अब ऑपरेशन के बाद सतीश पूनिया की तबीयत है स्थिर, डॉक्टर्स ने उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने की दी है सलाह, ऑपरेशन करवाने के बाद बोले सतीश पूनिया, कहा- मातारानी के आशीर्वाद से शीघ्र स्वस्थ होकर आप सभी के बीच फिर से उपस्थित रहूंगा, आप सभी कार्यकर्ताओं, जनता के बीच जल्द उपस्थित रहूंगा, वही राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सतीश पूनिया के ट्वीट को रीट्वीट किया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की