भाजपा द्वारा आरक्षण को समाप्त करने की बात है निराधार और तथ्यहीन- अमित शाह

amit shah
30 Apr 2024
भाजपा के चाणक्य अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, गुवाहाटी में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा- हम बड़े विश्वास के साथ जनता के आशीर्वाद और समर्थन से 400 पार के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं आगे, असम, बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड आदि सभी राज्यों में हमें बहुत मिल रही है बड़ी चुनावी सफलता, इसके साथ-साथ दक्षिण भारत में भी बीजेपी को मिल रहा है बहुत अच्छा रिस्पांस, कुछ दिन से कांग्रेस ने हमारे 400 पार के लक्ष्य को ट्वीस्ट करना किया शुरू, कांग्रेस प्रचार कर रही हैं कि भाजपा 400 पार करने के बाद बदल देगी संविधान, आरक्षण को कर देगी समाप्त, ये दोनों चीजें हैं निराधार और तथ्यहीन, मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि बीजेपी SC/ST, OBC के आरक्षण की है समर्थक और हमेशा इसके संरक्षक के रूप में निभाएगी अपनी भूमिका, SC/ST, OBC के आरक्षण पर किसी राजनीतिक दल में अगर डाला है डाका, तो वो है कांग्रेस पार्टी, सबसे पहले उन्होंने संयुक्त आंध्र प्रदेश में मुसलमानों को दिया आरक्षण, जिसके कारण OBC का रिजर्वेशन कटा, उसके बाद कर्नाटक में उन्होंने रातों-रात बिना किसी सर्वे, पिछड़ापन तय किए बगैर सारे मुसलमानों को OBC कैटेगरी में डालकर, उनके लिए 4 फीसदी का कोटा कर दिया रिजर्व, इससे भी पिछड़ा वर्ग का कटा है रिजर्वेशन, जब भी इन राज्यों में हमारे पास आएगा अधिकार, हम धर्म के आधार पर लादे गए आरक्षण को समाप्त करके SC/ST और OBC को न्याय दिलाने का करेंगे काम