विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने अपना परिवार और बढ़ाने के लिए 6 जुलाई को देशव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी, यह अभियान आगामी 11 अगस्त तक चलेगा. अभियान में पार्टी से वंचित लोगों को जोड़ने के लिए भाजपा ने इस अभियान की शुरुआत की है. अभियान के तहत राजस्थान में भी पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता जोरशोर से ‘भाजपा सदस्यता अभियान’ के तहत मिस्ड कॉल और फॉर्म के जरिये पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवा रहे है…

राजस्थान में इन दिनों भाजपा का सदस्यता अभियान जोर-शोर से चल रहा है. पार्टी अब तक प्रदेश में 26 लाख सदस्य बना चुकी है. पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और सांसद व सभी विधायक इस सदस्यता अभियान में जुटे हैं. अभियान के तहत पार्टी ने अपने सभी सांसदों को प्रदेश पदाधिकारियों के साथ पिछले दिनों प्रदेश के सभी जिलों में भेजा था. राजस्थान में पार्टी का सदस्यता अभियान छह जुलाई से शुरू हुआ था जो कि 11 अगस्त तक चलेगा. इसके बाद 12 अगस्त से 31 अगस्त तक प्रदेश में सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा जिसमें पार्टी के लिए 25 सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा.

यह भी पढ़ें: –  राजस्थान में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए लम्बा इंतजार

राजस्थान में भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक सतीश पूनिया ने शनिवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रदेश में पार्टी के इस सदस्यता अभियान में अब तक करीब 26 लाख सदस्य बनाये जा चुके है और हमारा लक्ष्य प्रदेश में 30 लाख सदस्य बनाने का है जबकी राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश को 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया था.

पूनिया ने बताया कि पिछले दिनों हुई वीडियो कांफ्रेंस में राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने राजस्थान को सदस्यता अभियान में अव्वल बताया था. पूनिया ने बताया कि राजस्थान में हमने पार्टी के सभी अग्रिम संगठनों के साथ अभियान चला रखा है इस अभियान के तहत युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित सभी अग्रिम संगठनों ने कैम्प लगा कर सदस्यता अभियान चलाया है. यही कारण है कि प्रदेश में अब तक 26 लाख सदस्य जोड़ने में पार्टी सफल हुई है.

अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए पूनिया ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेश में जिन बूथों पर सदस्यों की संख्या कम थी उनको विशेष फोकस किया गया प्रदेश में एैसे करीब 10 हजार बूथ थे. सदस्यता अभियान के साथ-साथ सामाजिक कार्य करते हुए भाजपा ने इन दिनों प्रदेश में अब तक करीब 2 लाख पेड भी लगाये है. पूनिया के अनुसार आने वाले समय में भाजपा सामाजिक कार्यों में और गती लाएगी और इसके तहत पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करवाये जाएंगे.

प्रदेश में भाजपा का यह सदस्यता अभियान अब और गति पकडेगा. आगामी 7 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उदयपुर के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान चौहान उदयपुर में विभिन्न सदस्यता अभियानों में शिरकत करेंगे. इस एक दिवसीय उदयपुर दौरे के दौरान शिवराज सिंह चौहान प्रबुद्ध लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलवायेंगे

Leave a Reply