‘भाजपा के इस विधायक ने दिया इस्तीफा और फिर…’ देखें पूरी खबर

breaking news
11 Oct 2024
मध्य प्रदेश की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, सागर की देवरी विधानसभा सीट से आने वाले भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने कल पार्टी से दिया था इस्तीफ, इसके बाद वह आ गए थे चर्चा में, लेकिन अब उन्होंने लिया यू-टर्न और अपना इस्तीफा ले लिया वापस, इस्तीफे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं, बता दें पुलिस अधिकारियों द्वारा उनकी सुनवाई न करने से परेशान होकर विधायक ने दिया था इस्तीफा, सागर के देवरी से भाजपा के कद्दावर विधायक बृजबिहारी पटेरिया गुरुवार शाम को किसी पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए थाने में बैठ गए थे धरने पर, जब पुलिस अधिकारियों ने उनकी नहीं सुनी तो तैश में आकर विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने लेटर हेड मंगवाया और वहीं से अपना इस्तीफा लिखकर विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया था, इसके बाद आज उन्होंने अपना इस्तीफा ले लिया वापस, विधायक ने कहा- ऐसा आक्रोश में कर दिया था