



कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने कश्मीर समस्या की वजह कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति को बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तुष्टीकरण की नीति के कारण कश्मीर समस्या पैदा हुई थी. भाजपा की विचारधारा राष्ट्रवाद की है और भाजपा की आत्मा राष्ट्रवाद है. अंत्योदय का सामाजिक आर्थिक चिंतन हमारा मिशन है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को नीचे तक लागू करना हमारा उद्देश्य है. गडकरी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर को हजारों करोड का फंड देती थी पर यह पैसा वहां की जनता तक नहीं पहुंचता जिसके कारण वहां गरीबी फैली. अनुच्छेद 370 हटने से वहां सड़कें बनेगी, निवेश होगा, आईआईटी व इंजीनियरिंग कॉलेज खुलेंगे, अच्छे हॉटल्स खुलेगे जिससे पर्यटन बढ़ेगा. वहां के लोगों को रोजगार मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. गडकरी ने बताया कि आगामी समय में जम्मू कश्मीर में 60 हजार करोड़ के विकास कार्य किए जाएंगे जिससे न केवल वहां विकास होगा अपितु गरीबी भी हटेगी.केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी आज जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A हटाये जाने पर बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर में राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत 'एक राष्ट्र-एक संविधान' विषय पर प्रबुद्ध जन गोष्ठी को संबोधित कर रहे हैं । इस गोष्ठी की दीप प्रज्वल्लन कर विधिवत शुरुआत की गई । pic.twitter.com/mZxuZuPE8U
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) September 23, 2019
गडकरी ने आगे कहा कि पहले जम्मू कश्मीर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश लागू नहीं होते थे. विभिन्न जातियों को आरक्षण नहीं मिलता था. नागरिकता देने में पक्षपात किया जाता था लेकिन अब वहां 106 तरह के भारत सरकार के कानून लागू होंगे जो धारा 370 हटने से पहले नहीं थे. अब कश्मीर को सर्वमान्य कानून के साथ भय, भूख, भ्रष्टाचार और आतंकवाद से मुक्ति मिलेगी. पाक (Pakistan) को दिए जाने वाले पानी के बारे में गडकरी ने कहा कि अब राजस्थान को भरपूर पानी मिलेगा. पहले जो पानी जम्मू कश्मीर की नदियों में बहकर पाकिस्तान चला जाता था, अब वह पानी पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के 8 जिलों को मिलेगा जिससे यहां का जलस्तर बेहतर होगा. इस कार्यक्रम में राजस्थान भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष सतीश पूनिया (Satish Poonia), जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा (Ram Charan Bhora) , नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, रिटायर्ड जनरल विशंबर सिंह, जयपुर जिला भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल गुप्ता सहित अन्य सांसद, विधायक और प्रदेशभर से पधारे भाजपा के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे.राष्ट्रीय एकता अभियान के अंतर्गत हुई विचार गोष्ठी को सफल बनाने पर आप सबका आभार । कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 A हटाये जाने पर आयोजित हुई इस गोष्ठि में श्री नितिन गडकरी जी ने अपने सारगर्भित विचार बहुत ही प्रभावी रूप से रखे । pic.twitter.com/Zc6gfgwt6c
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) September 23, 2019


