किसान केसरी बलदेव राम मिर्धा का जयंती समारोह

mirdha
17 Jan 2026
नागौर के मानासर स्थित नाथूराम मिर्धा जाट हॉस्टल में किसान केसरी बलदेव राम मिर्धा की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई. इस मौके पर छात्रावास अध्यक्ष मेहराम नंगवाड़िया ने बलदेवराम मिर्धा के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेकर सफलता हासिल करने की बात कही। उन्होंने सामाजिक कुप्रथाओं का विरोध करने, मृत्यु भोज को बंद करने और नशे से दूर रहते हुए समाज में बदलाव की बात कही. इसी दौरान ट्रस्ट सचिव अर्जुनराम लोमरोड ने बलदेवराम मिर्धा के योगदान को याद किया. उन्होंने बताया कि नाथूराम मिर्धा ने बिना कोई धन खर्च किए काश्तकारों को उनका जमीदारी हक दिलवाया और शिक्षा के लिए मारवाड़ में छात्रावासों की एक श्रृंखला स्थापित की. समारोह के दौरान पूरबाराम खिलेरी ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में वार्डन दिनेश खूड़खुडिया ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित किया. समारोह के दौरान अशोक जेठू, विकास डूकिया,रामप्रकाश राजावत,बजरंग ऐचरा,सुभाष मुंडेल,किशन,जितेंद्र कुरड़िया,लोकेश राड़, सुरेश सियाग, अर्जुन ऐचरा, नवरत्न लामरोड़, राजू डूकिया सहित सैंकड़ों छात्र मौजूद रहे.