



Pappu Yadav Arrest: बिहार की राजनीति से जुड़ी बीडी ख़बर, पटना पुलिस ने पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे किया गिरफ्तार, यह कार्रवाई करीब 35 साल पुराने एक मामले में विशेष अदालत के सख्त आदेश के बाद की गई, गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम शुक्रवार शाम मंदिरी स्थित उनके आवास पर पहुंची, जहां करीब तीन घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, देर रात लगभग 50 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे, इस दौरान पप्पू यादव के लिए दवाइयां भी मंगवाई गईं, इसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई, गिरफ्तारी के दौरान समर्थकों ने पुलिस वाहन को घेर लिया, जिससे कुछ देर अफरा-तफरी का बना माहौल, पटना सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह के मुताबिक यह 1995 का गर्दनीबाग थाना क्षेत्र का है मामला, जिसमें अदालत में पेश न होने पर सांसद की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई, पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश का सियासी पारा बढ़ना है तय


