बिहार में नीतीश की पार्टी के इस नेता को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें पूरी खबर
9 Jan 2026
बिहार की सियासत से जुडी बड़ी खबर, नीतीश कुमार की पार्टी JDU नेता को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बिहार के वैशाली जिले में वैशाली में महनार प्रखंड कार्यालय की बैठक में जेडीयू नेता रामानंद सिंह पर सूरज कुमार और रौशन कुमार ने किया हमला, विवाद इतना बढ़ गया कि जेडीयू नेता रामानंद सिंह को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, पूरे मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल, मिली जानकारी के अनुसार रामानंद सिंह प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों के विकास कार्यों की कर रहे थे समीक्षा, तभी उनसे पहले गाली-गलौज की गई और फिर मारपीट कर घायल कर दिया गया, वही मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तब जाकर मामला हुआ शांत, पिटाई के दौरान रामानंद सिंह जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए नजर आए