‘भाजपा का एक ही मुद्दा है, जब वे 400 की जगह 240 पर आकर अटक गए तो वे अब…’ – सचिन पायलट

sachin pilot big statement
12 Sep 2024
भाजपा नेता इन दिनों लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली सांसद राहुल गांधी पर साध रहे हैं लगातार निशाना, राहुल गांधी के बचाव में बोले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, आज न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में पायलट ने कहा- भाजपा का है एक ही मुद्दा, जब वे 400 की जगह 240 पर आकर अटक गए तो वे अब सिर्फ राहुल गांधी को कर रहे हैं टारगेट, विधानसभा के चुनाव चल रहे हैं और जनता का रुख कांग्रेस की ओर है इसलिए भाजपा के अंदर है चिंता, इस देश में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें सरकार की सहायता की है ज़रूरत, केंद्र सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन देने की कहती है बात और अगर विपक्ष कहता है कि हम किसानों-गरीबों की मदद करना चाहते हैं तो आप उसे कहते हैं रेवड़ी, आप खुद दें तो सही है और कोई दूसरा बोले तो है ग़लत, यह दोहरा मापदंड नहीं है सही, बेरोजगारी है देश का सबसे ज्वलंत मुद्दा, देश की जनता में है गहरा असंतोष