बड़ी खबर: जयपुर में ऑर्मी डे परेड देखने के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
7 Jan 2026
जयपुर में आर्मी डे परेड: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से मिलेगी एंट्री
जयपुर में 15 जनवरी को होने वाली आर्मी डे परेड और 9, 11, 13 जनवरी की रिहर्सल देखने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन 6 से 14 जनवरी तक sso.rajasthan.gov.in पर SSO ID से किया जा सकता है। सिटिजन ऐप में ‘Army Day Parade Registration’ विकल्प चुनकर आसान प्रक्रिया में पंजीकरण होगा। एक व्यक्ति अधिकतम दो रजिस्ट्रेशन कर सकता है, वहीं ई-मित्र से भी सुविधा उपलब्ध है।
रजिस्ट्रेशन के बाद मोबाइल पर एसएमएस के जरिए दिशा-निर्देश, रूट और पार्किंग मैप मिलेंगे। दर्शकों को सुबह 8:45 बजे तक महल रोड, जगतपुरा स्थित परेड स्थल पर पहुंचना होगा।
आर्मी डे से जुड़े कार्यक्रमों में 8 जनवरी को भवानी निकेतन में ‘Know Your Army’, और 10 व 15 जनवरी को एसएमएस स्टेडियम में शौर्य संध्या का आयोजन होगा।
https://youtube.com/shorts/ugl96TZEtZs?si=yDs1hJwaH_LOoxm1