बड़ी खबर: अजीत पवार का विमान हुआ क्रैश, बड़ी अनहोनी की आशंका!

28 Jan 2026


Ajit Pawar Plane Crash - इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, महाराष्ट्र के बारामती में एनसीपी नेता और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का प्लेन हूँ क्रैश, बारामती में लैंडिंग की कोशिश करते समय प्लेन हुआ क्रैश, बताया जा रहा है कि इस प्लेन में कई लोग सवार थे, मिली जानकारी के अनुसार अजीत पवार को आई है घम्भीर चीटें, अजीत पवार को करवाया गया अस्पताल में भर्ती

Baramati Ajit Pawar Plane Crash - इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान के क्रैश होने की खबर सामने आई है. बुधवार 28 जनवरी की सुबह बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

शुरुआती रिपोर्ट की माने तो विमान लैंडिंग की कोशिश के समय नियंत्रण खो बैठा और वह क्रैश लैंडिंग का शिकार हुआ. बताया जा रहा है कि विमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सवार थे और वह बारामती के लिए जा रहे थे. दुर्घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया और घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है, लेकिन अभी तक अजित पवार की सेहत के बारे में आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है. अधिकारियों द्वारा जारी बयान का इंतजार किया जा रहा है। हादसा बारामती रन वे के पास हुआ है, जहां यह विमान लैंडिंग कर रहा था. फ़िलहाल कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है, जिसमें संभावित रूप से तकनीकी खराबी या मौसम की स्थिति को देखा जा रहा है, लेकिन अभी तक किसी भी कारण की पुष्टि नहीं हो पाई है.