पश्चिम बंगाल से बडी खबर, पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर चल रहे विवाद में कलकत्ता हाई कोर्ट ने आज सुनाया महत्वपूर्ण फैसला, न्यायमूर्ति कृष्ण राव की एकल पीठ ने विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बसु के उस फैसले को कर दिया खारिज, जिसमें उन्होंने तीन जून को ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में दी थी मान्यता, एकल पीठ ने स्पीकर रथींद्र बोस को निर्देश दिया है कि वे दोनों पक्षों के दावों पर दोबारा करें विचार और 10 दिन के भीतर सुनाएं नया फैसला, यह अदालती फैसला TMC के बागी गुट के लिए माना जा रहा है बड़ा कानूनी झटका, यह आदेश आया है TMC के वरिष्ठ नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय की रिट याचिका पर, इस मामले में विवाद तब शुरू हुआ था जब स्पीकर ने 3 जून को एक आदेश किया जारी, इस आदेश में उन्होंने बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में दी थी मान्यता, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मूल TMC पार्टी ने इस पद के लिए अपना अलग उम्मीदवार किया था तय, पार्टी की ओर से आधिकारिक नामांकन था शोभनदेव चट्टोपाध्याय का, यानी स्पीकर ने पार्टी के आधिकारिक नाम को नजरअंदाज करते हुए बागी गुट के विधायक को दिया था नेता प्रतिपक्ष का पद, इसी फैसले को शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कलकत्ता हाईकोर्ट में दी थी चुनौती, उनका कहना था कि स्पीकर को पार्टी के आधिकारिक नामांकन को बायपास करने का नहीं था अधिकार, इस फैसले का मतलब यह है कि ऋतब्रत बंद्योपाध्याय की नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता अब हो गई है खत्म, हालांकि अदालत ने यह तय नहीं किया कि यह पद आखिर किसे मिलेगा, यह फैसला अब स्पीकर को करना है नए सिरे से, आने वाले 10 दिन इस मामले में रहेंगे बेहद अहम, क्योंकि स्पीकर के अगले कदम पर अब होगी सभी की नजर
West Bengal News I Calcutta High Court News I Ritragata Banerjee I ऋतब्रत बंद्योपाध्याय I शोभनदेव चट्टोपाध्याय I पश्चिम बंगाल विधानसभा I नेता प्रतिपक्ष विवाद I West Bengal Leader of Opposition I TMC News I Bengal Politics News I Kolkata High Court Verdict I Bengal Politics I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I









