राजस्थान की राजनीति में बुधवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला, पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय भारत आदिवासी पार्टी (BAP) से जुड़े 309 कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सिविल लाइंस स्थित आवास पहुंचे, सभी कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, इस दौरान अशोक गहलोत ने कार्यकर्ताओं का किया स्वागत, वही वह मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने ‘चौथी बार गहलोत सरकार’ के लगाए नारे, मीडिया से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा- कई लोग गलतफहमी के चलते चले गए थे कांग्रेस छोड़कर, लेकिन अब वे कांग्रेस की विचारधारा और सरकार के कामों को याद करते हुए लौट रहे हैं वापस, गहलोत ने आदिवासी क्षेत्रों में कांग्रेस सरकार के दौरान हुए सिंचाई, शिक्षा, सड़क और अन्य विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा- कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समाज को दी है प्राथमिकता, इसके साथ ही गहलोत ने मनरेगा का हवाला देते हुए मौजूदा सरकार पर भी निशाना साधा और दावा किया कि काम प्रभावित होने से ग्रामीण क्षेत्रों में निराशा है, वहीं BAP पर हमला बोलते हुए गहलोत ने कहा- पार्टी की मौजूदगी से त्रिकोणीय मुकाबला बनता है, जिसका फायदा सीधे बीजेपी को मिलता है, गहलोत ने आगे आदिवासी समाज और BAP कार्यकर्ताओं से कांग्रेस में वापस लौटने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी आगे भी आदिवासी हितों और उनके विकास के लिए पूरी मजबूती से करती रहेगी काम
BAP को बड़ा झटका! 309 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, लगे ‘चौथी बार गहलोत सरकार’ के नारे

राजस्थान में बड़ा सियासी खेल! BAP के 309 कार्यकर्ताओं के साथ गहलोत के घर पहुंचे मालवीय










