महाकुंभ भगदड़ को लेकर राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ये बड़ी अपील

rahul gandhi big statement
29 Jan 2025
महाकुंभ भगदड़ को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान, राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की बड़ी अपील, कहा- कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से अनुरोध करता हूं कि पीड़ित परिवारों की मदद करें, प्रयागराज के संगम तट पर आज सुबहे करीब 2 बजे मच गई थी भगदड़, इसमें 17 लोगों की मौत हो गई, हालांकि मरने वालों की संख्या कहीं अधिक बताई जा रही है, वही इस हादसे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के कारण कई लोगों के मौत और कईयों के घायल होने की ख़बर अत्यंत दुखद है, शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं, इस दुखद घटना के लिए कुप्रबंधन, बदइंतजामी और आम श्रद्धालुओं की जगह VIP मूवमेंट पर प्रशासन का विशेष ध्यान होना ज़िम्मेदार है, अभी महाकुंभ का काफी समय बचा हुआ है, कई और महास्नान होने हैं, आज जैसी दुखद घटना आगे न हो इसके लिए सरकार को व्यवस्था में सुधार करना चाहिए, VIP कल्चर पर लगाम लगनी चाहिए और सरकार को आम श्रद्धालुओं के जरूरतों की पूर्ति के लिए बेहतर इंतजाम करने चाहिए