सचिन पायलट के आरोपों पर भूपेश बघेल ने कह दी ये बड़ी बात,कहा- गहलोत बहुत ही…

baghel on pilot
10 Apr 2023
सचिन पायलट के बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आए CM अशोक गहलोत के समर्थन में, पायलट ने कल प्रेस वार्ता कर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कार्यकाल के भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाते हुए अपनी ही गहलोत सरकार की नीयत पर उठाए थे सवाल, अब इस पर छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने दी अपनी प्रतिक्रिया, बघेल ने कहा- अशोक गहलोत हैं बहुत ही सुलझे हुए नेता, पहले भी उनके रास्ते में आईं है कई ऐसी परेशानियां, मेरा मानना है कि वह सुलझा लेंगे इस मुद्दे को भी, बता दें बीते दिन सचिन पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम गहलोत के खिलाफ एक दिन का अनशन रखने का किया है एलान, पायलट ने मांग की कि सीएम को वसुंधरा राजे के कार्यकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार की करानी चाहिए जांच, अब पूरी कांग्रेस पार्टी में पायलट के इस बयान पर हो रही है जोरदार चर्चा