



पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र ने X पर बेटे अनिरुद्ध के साथ पोस्ट की तस्वीर, लिखा- जवाहर रिजॉर्ट में बहुत दिनों बाद मेरे बेटे युवराज अनिरुद्ध से सुखद मुलाकात हुई, अनिरुद्ध ने भी X पर पोस्ट की तस्वीर लिखा- मुझे कॉफी पीने का शौक है, पिताजी ने नई कॉफी मशीन खरीदी है, मैं कॉफी पीने चला गया, पिता-पुत्र के मिलन ने परिवार और समर्थकों में खुशी की लहर, विश्वेन्द्र सिंह ने करीब 5 साल बाद बेटे अनिरुद्ध सिंह के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट की है तस्वीर, परिवार में लंबे समय से चल रहा था विवाद, पिता-पुत्र के एक साथ पोस्ट के बाद जताई जा रही सुलह होने की उम्मीद, विश्वेन्द्र सिंह ने 5 साल पहले बेटे के साथ अनबन को लेकर की थी पोस्ट, अनिरुद्ध सिंह नकारते रहे पारिवारिक अनबन की बातों को, पिता-पुत्र के बीच प्रॉपर्टी को लेकर भी हुआ था विवाद, अनिरुद्ध ने एक पोस्ट कर पिता विश्वेन्द्र सिंह पर बयाना स्थित बंध बारैठा की कोठी को अवैध रूप से बेचने का लगाया था आरोप
ये भी पढ़े : विपरीत विचारधारा लेकिन डिसेंट राजनीति की मिसाल पायलट और पूनिया हुए आमने-सामने, जानें पूरा मामला


