PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

बंगाल के नए सीएम सुवेंदु के पास ना कार-बाइक, ना सोना-चांदी, जानिए कितनी है नेटवर्थ?

08 मई 2026
साझा करें:
बंगाल के नए सीएम सुवेंदु के पास ना कार-बाइक, ना सोना-चांदी, जानिए कितनी है नेटवर्थ?

Bengal I Suvendu adhikari 

पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे सुवेंदु अधिकारी, 55 वर्षीय सुवेंदु अधिकारी द्वारा विधानसभा चुनाव नॉमिनेशन के समय चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे के अनुसार, अधिकारी के पास नहीं है कोई कार—बाइक, ना सोना—चांदी, चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे के अनुसार उनकी नेटवर्थ है एक करोड़ से भी कम, उनकी कुल नेटवर्थ है 85.87 लाख रुपये, उनके ऊपर किसी भी तरह का नहीं है कोई कर्ज, चुनाव से पहले सुवेंदु अधिकारी ने अपने पास 12 हजार रुपये कैश, पीएनबी, एसबीआई और आइडीबीआइ बैंक सहित अन्य बैंकों के  उनके खातों में हैं करीब 7 लाख रुपये जमा, बैंक डिपॉजिट के अलावा एनएसएस, पोस्टल सेविंग में भी उन्होंने किया हुआ है निवेश, अधिकारी के पोस्टल सेविंग अकाउंट में 60 हजार रुपये, किसान विकास पत्र खाते में 2.60 लाख रुपये, एनएससी सर्टिफिकेट में हैं करीब 5 लाख रुपये जमा, इसके अलावा उन्होंने शेयर व बॉन्ड्स में लगाए हुए हैं करीब 14 हजार रुपये, एक एलआइसी पॉलिसी में 6 लाख रुपये, जबकि अन्य पांच पॉलिसियों को मिलाकर कुल 7 लाख रुपये का किया हुआ है निवेश, ना ही उनके पास है कोई कार या बाइक, ना ही सोने-चांदी के आभूषण, अचल संपत्ति के तौर पर 9 लाख रुपये की कृषि भूमि, जबकि 27 लाख रुपये के आसपास कीमत की नॉन एग्रीकल्चर लैंड-प्लॉट है दर्ज, अधिकारी के नाम पर नहीं है कोई कमर्शियल बिल्डिंग, जबकि उनके नाम पर हैं तीन घर-फ्लैट जिनकी कीमत चुनावी हलफनामे में बताई गई है 24.75 लाख रुपये

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal