कांग्रेस की लिस्ट आने से पहले सचिन पायलट ने कार्यकर्ताओं से की अपील, कहा- मुझे विश्वास है कि…
10 Oct 2023
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और टोंक विधायक सचिन पायलट ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की अपील, राजस्थान विधानसभा के लिए चुनाव की तारीखों के ऐलान होने पर बोले पायलट, सचिन पायलट ने कहा- चुनाव की तारीख का ऐलान, मिलकर जीतेंगे चुनावी मैदान, चुनाव आयोग द्वारा पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही लागू हो गई है आचार संहिता, हमारे कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि पूर्ण समर्पण, निष्ठा एवं एकजुटता के साथ तैयारियों में जुट जाएं, हमें पांचों राज्यों में फहराना है कांग्रेस का परचम, मुझे विश्वास है कि कांग्रेस को जनता का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा और राजस्थान सहित सभी पांच राज्यों में कांग्रेस की मजबूत व जनकल्याणकारी सरकार बनेगी, बता दें 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का हो गया है ऐलान, राजस्थान में होगा एक चरण में चुनाव, 23 नवंबर होगी वोटिंग, 3 दिसंबर को सभी राज्यों आएंगे नतीजे