उपचुनाव से पहले पायलट के करीबी अभिमन्यु पूनिया ने गहलोत-डोटासरा पर साधा निशाना! कही ये बड़ी बात

rajasthan congress
16 Oct 2024
राजस्थान कांग्रेस से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश में 7 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की घोषणा के बाद गरमाई राजनीति, वही उपचुनाव से पहले कांग्रेस नेता सचिन पायलट के करीबी और विधायक अभिमन्यु पूनिया ने दिया बड़ा बयान, एक मीडिया चैनल से बात करते हुए अभिमन्यु पूनिया ने बिना नाम लिए पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर साधा निशाना, अभिमन्यु पूनिया ने हरियाणा की हार को लेकर कहा- देखिए जादू तो किसी का नहीं चलता, जादू तो केवल नीली छतरी वाले का ही चलता है, यह सचिन पायलट ने कई बार कहा है, अभिमन्यु पूनिया ने गत राजस्थान विधानसभा चुनाव में मारवाड़ क्षेत्र में कांग्रेस की हार को लेकर भी गहलोत पर किया है जमकर हमला, उन्होंने कहा- पार्टी हाई कमान को मारवाड़ में कांग्रेस के पिछड़ने के कारणों को लेकर जांच करनी चाहिए, पता करना चाहिए कि आखिर जिनके नेतृत्व में लड़ा गया चुनाव, वहां से कांग्रेस को इतनी हार का सामना क्यों करना पड़ा? इतना ही नहीं अभिमन्यु पूनिया ने बिना नाम लिए पीसीसी चीफ डोटासरा पर भी साधा निशाना, एक सवाल के जवाब में अभिमन्यु पूनिया ने कहा- कभी भी रुमाल घूमाने या साफा घूमाने से नहीं मिलती है जीत, जीत के लिए हमेशा बूथ कार्यकर्ताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और शहर के कार्यकर्ताओं से मिलकर काम करने से मिलती है, अब पायलट के करीबी का यह बयान हो रहा है तेजी से वायरल