बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों की 14वीं सूची की जारी, देखिए किसे मिला टिकट
9 May 2024
लोकसभा चुनाव के देश में 3 चरण हो चुके हैं सम्पन्न, वहीं 4 चरणों के मतदान है अभी बाकी, लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने उम्मीदवारों की 14वीं सूची की जारी, उत्तर प्रदेश की कुशीनगर और देवरिया लोकसभा सीट से उम्मीदवार किए घोषित, देवरिया से संदेश यादव तो वहीं कुशीनगर से शुभ नारायण चौहान को दिया टिकट, बता दें कि सातवें चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर होगा मतदान, इस चरण में उत्तर प्रदेश की महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज सीटों पर 1 जून को होगा मतदान, 4 जून को होगी मतगणना