rakshit yadav
बेटे सागर को अजमेर से चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में डॉ. रघु शर्मा
लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन बिगुल बज चुका है. राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और भाजपा अपने सियासी समीकरण बनाने में जुटी हैं. भाजपा के गढ़ के रूप में पहचान रखने वाली अजमेर सीट को 10 साल पहले 2009 के लोकसभा चुनाव में सचिन पायलट ने कांग्रेस के खाते में डाला था. उन्होंने यहां से किरण माहेश्वरी को शिकस्त दी और मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री बने, लेकिन 2014 के चुनाव में मोदी तूफान के बीच पायलट का चुनावी जहाज डूब गया. इस चुनाव में भाजपा के दिग्गज नेता प्रो. सांवरलाल जाट ने पायलट को चुनाव हराया. लोकसभा चुनाव में हार के … Read more