rakshit yadav
मध्यप्रदेश: भोपाल में ‘कमल’ चुनौती के भंवर में फंसे दिग्विजय सिंह
चार महीने पहले तक चौराहे पर पस्तहाल पड़ी कांग्रेस को खड़ा करके सत्ता के शिखर पर पहुंचाने के लिए पसीना बहाते रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शायद सपने में भी यह नहीं सोचा होगा कि मौजूदा मुख्यमंत्री कमलनाथ उन्हें चुनौती के भंवर में फंसा सकते हैं. दिग्विजय राज्य की सबसे मुश्किल और बीजेपी का गढ़ कहे जाने वाली भोपाल सीट से चुनावी मैदान में हैं. वह भी तब जबकि राज्यसभा के उनके कार्यकाल में अभी तीन साल शेष हैं. दिग्विजय भले कहते रहे हो कि पार्टी जहां से टिकट देगी, वह लड़ने को तैयार हैं मगर हकीकत तो यह है कि राजगढ़ उनकी पसंदीदा सीट रही है. इस क्षेत्र के … Read more
बिहार: एनडीए की आपसी लड़ाई में फंसी ये अहम सीटें
बिहार में बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी यानी एनडीए ने बीते शनिवार को 40 में से 39 उम्मीदवारों की सूची जारी की. कुछ सीटों पर मौजूदा सांसदों पर भरोसा जताया गया है, तो कुछ पर पर नए उम्मीदवारों को मौका दिया गया है. इस बार बिहार एनडीए के लिए काफी अहम राज्य है, क्योंकि बीजेपी को उत्तर प्रदेश में एसपी, बीएसपी और आरएलडी के बीच महागठबंधन होने के बाद यह आशंका सताने लगी है कि पिछली बार जैसा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी. बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से बीजेपी ने 71 पर फतह हासिल की थी. बीजेपी को भी अंदरखाने यह लग रहा … Read more
चौधरी के टिकट से खलबली, कांग्रेस का हाथ थामेंगे विधायक सुरेश टाक!
लोकसभा चुनाव के रण में भाजपा की ओर से जारी पहली सूची में अजमेर से भागीरथ चौधरी का नाम आने के बाद से जिले की राजनीति में खलबली मची हुई है. किशनगढ़ से दो बार विधायक रहे चौधरी को पार्टी ने चंद महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में बेटिकट रखा था. कहा गया कि उनके खिलाफ लोगों में नाराजगी है, लेकिन चार महीने बाद उन पर भाजपा ने फिर भरोसा जताया है. विधानसभा चुनाव में भाजपा ने भागीरथ चौधरी की जगह युवा नेता विकास चौधरी को मैदान में उतारा था, लेकिन वे जीत दर्ज नहीं कर पाए. यह सीट भाजपा के बागी सुरेश टांक के खाते में गई. चुनाव के … Read more