हार्दिक पटेल नहीं लड़ पाएंगे लोकसभा चुनाव

PoliTalks news

पाटीदार आंदोलन के नेता को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. अब हार्दिक आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. तोड़-फोड़ के एक मामले में निचली अदालत ने हार्दिक पटेल को 2 साल की सजा सुनाई थी। गुजरात हाईकोर्ट ने इस सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. फिलहाल हार्दिक जमानत पर हैं. असल में हार्दिक को 2015 में बीजेपी विधायक ऋषिकेश पटेल के कार्यालय में तोड़फोड़ करने के मामले में विसनगर कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए 2 साल की जेल की सजा सुनाई थी. इस केस में हार्दिक के साथ लालजी पटेल को भी दोषी करार दिया गया है. हार्दिक को मेहसाणा के विसनगर में दंगा भड़काने के … Read more

कमलनाथ सरकार से नाराज कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा

PoliTalks News

मध्यप्रदेश में गठबंधन सरकार की गद्दी पर बैठे मुख्यमंत्री कमलनाथ की परेशानी उस समय बढ़ गई जब अपनी ही सरकार से नाराज एक विधायक ने उन्हें इस्तीफा थमा दिया. थार जिले के धरमपुरी सीट से कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेड़ा पार्टी की सरकार होने के बावजूद सुनवाई न होने से नाराज हैं. उन्होंने अपनी जान खतरे में होेने बात भी कही है. इसके बाद प्रदेश में सियासत फिर से गरमा गई है और भाजपा पूरी तरह एक्शन में है. नाराज विधायक को मनाने के लिए दो मंत्रियों ने पांचीालाल मेड़ा से बात की है. दरअसल विधायक शराब माफिया के खिलाफ कार्यवाही न होने से व्यथिथ हैं. उन्होंने के प्रदेश सरकार पर … Read more

राजस्थान में बीजेपी की दूसरी सूची जारी, अलवर से बालक नाथ को मौका

Poli Talks news

बीजेपी ने राजस्थान के तीन उम्मीदवार घोषित किए हैं. चूरू से मौजूदा सांसद राहुल कस्वां को फिर से मौका दिया गया है जबकि अलवर से बालक नाथ को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, बांसवाड़ा से मौजूदा सांसद मानचंद निनामा का टिकट काटकर पूर्व मंत्री कनकमल कटारा को मैदान में उतारा है. आपको बता दें कि बीजेपी 25 में 16 सीटों पर पहले ही उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. अब सिर्फ छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित होना बाकी है. केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा की ओर से जारी सूची में राजस्थान के तीन उम्मीदवारों के अलावा जम्मू-कश्मीर के एक, कर्नाटक के तीन, मध्यप्रदेश के तीन और महाराष्ट्र के तीन प्रत्याशियों … Read more

राजस्थान: कांग्रेस के 19 उम्मीदवार घो​षित, जोधपुर से वैभव गहलोत को टिकट

Politalks News

कांग्रेस ने राजस्थान में 19 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. पार्टी ने जोधपुर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को उम्मीदवार बनाया है. उनकी जालोर-सिरोही सीट से भी चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन उन्हें गृह क्षेत्र जोधपुर से मौका दिया गया है. जोधपुर में वैभव का मुकाबला मोदी सरकार के मंत्री और मौजूदा सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत से होगा. कांग्रेस ने नागौर सीट से डॉ. ज्योति मिर्धा को टिकट दिया है. इस घोषणा से कांग्रेस और हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के बीच गठबंधन की चर्चा पर विराम लग गया है. बता दें कि बुधवार को दिनभर यह चर्चा रही थी कि दोनों के बीच … Read more

कितनी बार एक ही स्टेटमेंट का फैक्ट चेक करें यार! पढ़ लिख लो संघियों

PoliTalks news

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए पहचानी जाती हैं. यहीं नहीं स्वारा ट्रोलर्स को भी करारे जवाब देती हैं. आज भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया जिससे वह सोशल मीडिया पर छायी रहीं. असल में उन्होंने बीजेपी के युवा नेता तेजस्वी सूर्या के 6 साल पुराने ट्विट का जवाब दिया है. इतना ही नहीं, संघ से जुड़े लोगों को पढ़ने-लिखने की सलाह भी दे डाली. इसके बाद तो कमेंट और रिट्विट की बाढ़ सी आ गई. हर कोई अपनी विचारधारा के मुताबिक ट्वीट कर रहा है. एक सोशल मीडिया यूजर ने तो स्वरा को राहुल गांधी के बयान देखने तक की सलाह दे … Read more

‘रात में तरुण गोगोई और अजमल के बीच इलू-इलू होता है’

PoliTalks News

असम में बीजेपी का मिशन-14 शुरु हो गया है. गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कालीबोर में रैली की. इस दौरान उन्होंने असम में घुसपैठ का मामला उठाया और कहा कि अगर हमारी सरकार आती है तो हम सभी घुसपैठियों को राज्य से हटाएंगे. तरुण गोगोई पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि दिन में तरुण गोगोई और बकरुद्दीन अजमल आमने-सामने लड़ते हैं, लेकिन रात में दोनों के बीच इलू-इलू होता है. अपने बेटे को जिताने के लिए तरुण गोगोई इन दिनों अजमल के पैरों पर गिर पड़े हैं. रात में तरुण गोगोई और अजमल के बीच इलू-इलू होता है – अमित शाह एक जनसभा में उत्तर … Read more