इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 30 मई तक देनी होगी जानकारी

Karnataka

चुनावों में अब राजनीतिक पार्टियां चोरी-छिपे चंदा नहीं ले सकेंगी. इसकी जानकारी सांझा करनी होगी. इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने आज बड़ा फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड्स की वैधता पर सवाल उठाने वाली याचिका की सुनवाई के दौरान इन बॉन्ड्स पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. वहीं इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए दान या चंदा देने वालों के नाम, मिलने वाली राशि आदि की जानकारी चुनाव आयोग को देने के लिए कहा है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने तमाम राजनीतिक दलों को आदेश दिया है कि 15 मई तक मिले इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी सभी दल 30 मई तक सीलबंद लिफाफे में चुनाव आयोग को सौंपें. … Read more

राजस्थान: कांग्रेस नेतृत्व को 8 से 10 सीटों पर जीत की उम्मीद

politalks news

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के रण में प्रचार परवान पर है. चिलचिलाती धूप में उम्मीदवार जीत के लिए पसीना बहा रहे हैं. इस गहमागहमी के बीच सबके मन में एक ही सवाल है कि सूबे में कांग्रेस और बीजेपी की कितनी-कितनी सीटें आ रही हैं. वहीं, मिशन-25 में जुटी कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार हर सीट का लेटेस्ट फीडबैक लेने में लगे हैं. प्रचार के मौजूदा वक्त में अगर संभावित परिणाम की बात करें तो कांग्रेस को 25 में से आठ से दस सीटें ही मिलने की संभावना है.

यह दावा हम नहीं कर रहे, बल्कि कांग्रेस और उसके आलाकमान को अब तक मिली रिपोर्ट के आधार पर यह सामने आया है. जिसके तहत कांग्रेस पांच सीटों पर जीत तय, दस सीटों पर टक्कर और बाकी बची दस सीटों पर मुकाबले में अभी खुद को बाहर मानकर चल रही है. आइए अब आपको बताते है कि कांग्रेस किन सीटों पर जीत की स्थित में और किन पर कमजोर हालात में है.

पांच सीटों पर जीत लगभग तय:
बात करें कांग्रेस और उसके आलाकमान को फील्ड से मिल रहे फीडबैक की तो राजस्थान में कांग्रेस की सबसे मजबूत स्थिति सीकर लोकसभा सीट पर है. उसके बाद टोंक-सवाईमाधोपुर पर जीत मानी जा रही है. इसके बाद बाड़मेर, जोधपुर और भरतपुर में भी अच्छी जीत का फीडबैक मिला है.

10 सीटों पर आमने-सामने की टक्कर :
वहीं, बात करें प्रदेश की अन्य लोकसभा सीटों की तो झुंझुनूं, अलवर, जयपुर ग्रामीण, बीकानेर, नागौर, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़, डूंगरपुर-बांसवाड़ा, करौली-धौलपुर, दौसा और उदयपुर सीटों पर मुकाबला रोचक और बराबरी की टक्कर का है. इन सीटों के परिणाम कह सकते है कि 25 हजार से 50 हजार के बीच रहने के पूरे आसार है. यानी जो प्रत्याशी ढंग से प्रचार और मतदाताओं को प्रभावित करने में कामयाब हो जाएगा जीत उतनी ही करीब आती जाएगी.

10 सीटों पर भाजपा मजबूत :
अब बात करें प्रदेश की बाकी बची लोकसभा सीटों की तो कांग्रेस के पसीने छूटे हुए हैं. कह सकते है कि फिलहाल इन सीटों पर मुकाबला एकतरफा बरकरार है. जिसके चलते बारां-झालावाड़, भीलवाड़ा, अजमेर, चूरू, राजसमंद, चितौड़गढ़, कोटा-बूंदी, जयपुर शहर, जालौर-सिरोही और पाली पर भाजपा मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं.

दरअसल, जिन सीटों पर कांग्रेस पहले से कमजोर थी वहां कमजोर प्रत्याशी उतारकर और स्थिति खराब कर ली है. अजमेर और झालावाड़ में पैराशूटर को मौका देने से स्थानीय नेता साथ नहीं रहने से गणित बिगड़ गया. बाकी जगह जातिगत समीकरण और मोदी फैक्टर भारी पड़ रहा है. खैर अब देखना होगा कि कांग्रेस इस फीडबैक के आधार पर जीत के लिए अब क्या रणनीति अपनाती है. अगर कांग्रेस की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर अगर आठ से दस सीटें आती है तो यह पहली बार होगा कि राज्य में सरकार होने के बावजूद कोई पार्टी दस के आंकड़े में सिमट जाएगी.

मोदी ने धर्म के नाम पर सिर्फ झूठी बातें की हैं: गहलोत

PoliTalks news

राजस्थान लोकसभा चुनाव की तारीख जिस तरह करीब आती जा रही है, कांग्रेस के चुनावी तेवर धार पकड़ रहे हैं. आज एक ही दिन में कांग्रेस ने जयपुर सहित झुंझूनूं और लूणकरणसर (बीकानेर) में  3 चुनावी सभाओं का आयोजन किया और जमकर विपक्ष पर धावा बोला. राजधानी के सिविल लाइंस इलाके में जयपुर शहर की कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति खंडेलवाल के समर्थन में हुए एक जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार हिंदुत्व और राष्ट्रप्रेम की बातें करती है. क्या हम हिंदू नहीं हैं या राष्ट्रप्रेम नहीं है. राष्ट्रप्रेमी कौन नहीं है. मोदी ने धर्म के नाम पर … Read more

बसपा ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, जयपुर ग्रामीण से विधुडी को टिकट

PoliTalks

बहुजन समाज पार्टी ने सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर राजस्थान लोकसभा चुनाव के लिए नई सूची जारी की है. इस लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं. लिस्ट में बीकानेर, सीकर, चूरू, जयपुर ग्रामीण और करौली-धौलपुर के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. लिस्ट में मुताबिक, बीकानेर से भैराराम मेघवाल को उतारा गया है. उनके सामने बीजेपी के अर्जुनराम मेघवाल और कांग्रेस के मदन गोपाल मेघवाल मैदान में हैं. ऐसे में बीएसपी प्रत्याशी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है. सीकर से सीता देवी को टिकट मिला है. कांग्रेस के सुभाष मेहरिया और बीजेपी के सुमेधानंद सरस्वती उन्हें टक्कर दे रहे हैं. चूरू से हरिसिंह चाहर को बीएसपी चेहरा … Read more

कांग्रेस जिसे बता रही राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, वह ‘मोबाइल लाइट’ निकली

कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जान का खतरा बताने की बात को लेकर गृह मंत्रालय ने कहा है कि जिसे कांग्रेस स्नाइपर की लाइट बता रही है, असल में एक कांग्रेसी कार्यकर्ता के ही मोबाइल की ग्रीन लाइट थी. उनकी सुरक्षा में चूक का कोई सवाल ही नहीं उठता. दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी में नामांकन भरने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान एक ग्रीन कलर की लेजर जैसी लाइट उनके माथे पर कई बार चमकी थी, जिसे राहुल की सुरक्षा में चूक मानते हुए कांग्रेस ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था. कांग्रेस ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर जानकारी दी कि … Read more

नामांकन दाखिल करने के बाद बोलीं सोनिया- मोदी जी 2004 मत भूलिए

PoliTalks news

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने आज अपनी परम्परागत सीट रायबरेली से पांचवीं बार नामांकन दाखिल कर दिया. पर्चा दाखिल करने से पहले सोनिया गांधी ने हवन कर पंडितों का आशीर्वाद लिया. उसके बाद रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद रहे. नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा, ‘2004 मत भूलिए. वाजपेयी भी अजेय थे लेकिन हम जीते.’ आपको बता दें कि देश में वाजपेयी की पॉपुलर्टी को देखते हुए सभी सियासी पंडितों ने एनडीए सरकार वापसी का दावा किया था लेकिन 2004 में सभी सियासी पंडितों के … Read more

बढ़ सकती हैं ‘चौकीदार’ की मुश्किलें, रैली में आचार संहिता का उल्लंघन!

PoliTalks news

चुनावी चौसर में उम्मीदवारों के साथ-साथ पार्टी के शीर्ष नेता दम-खम लगाने में कहीं पीछे नहीं रहना चाहते और धुंआधार रैलियां कर वोटरों को लुभाने की कोशिश की जा रही है. इसी बीच पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र में एक चुनावी रैली में अपने संबोधन के बयान को एक निर्वाचन अधिकारी द्वारा आचार संहिता का उल्लघंन माना है. बता दें कि, रैली में पीएम मोदी द्वारा, युवा मतदाता जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं, उनसे कहा गया कि वे अपना वोट पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों और बालाकोट एयर स्ट्राइक के वीर जवानों को समर्पित करें. इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा. दरअसल, हाल ही में … Read more