पीएम मोदी को मिला रूस का सर्वोच्य नागरिक सम्मान

PoliTalks news

लोकसभा चुनाव में भारतीय सेना और नोटबंदी को लेकर लगातार विपक्ष के हमले झेल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक अच्छी खबर आई है. मोदी को दुनिया का एक और बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है. यह सम्मान रूस की ओर से दिया जाएगा. रूसी दूतावास ने अपने एक बयान में नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘सेंट एंड्रयू अवॉर्ड’ देने का फैसला किया है. मोदी को यह सम्मान भारत-रूस के रिश्तों को मजबूत और विशेष रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए दिया जाएगा. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसे मंजूरी दे दी है. बता दें, यह अवॉर्ड पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे. इससे पहले ये … Read more

गुजरात: बीजेपी विधायक का चुनाव रद्द, नामांकन पत्र में थी अधूरी जानकारी

PoliTalks news

गुजरात में एक वर्तमान बीजेपी विधायक की विधायकी को रद्द कर दिया गया है. वजह रही कि उन्होंने अपने नामांकन पत्र में अधूरी जानकारी भरी थी. इस मामले के चलते गुजरात हाईकोर्ट ने द्वारका से बीजेपी विधायक पाबुभा मानेक का चुनाव रद्द कर दिया है. कोर्ट 2017 में द्वारका विधानसभा क्षेत्र से मानेक के प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार मरामन अहीर की दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था. ऐसे में इस सीट पर उपचुनाव हो सकते हैं. मानेक ने 2017 के विधानसभा चुनावों में 5,739 वोटों से जीत हासिल की थी. कोर्ट के अनुसार, गुजरात में 2017 में हुए विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस के मरामन अहीर ने बीजेपी के … Read more

पूर्व सैनिकों की चिट्ठी पर ट्विस्ट, कुछ ने भरी हामी तो कुछ ने किया किनारा

राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर सेना के पराक्रम व अभियानों के राजनीतिकरण को रोकने के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है. पत्र में शामिल नामों में से कुछ पूर्व सैन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपति को ऐसी कोई चिट्ठी लिखने से मना किया है. वहीं कुछ ने इसे लिखने पर हामी भरी है. बता दें कि, राष्ट्रपति को लिखी इस चिट्ठी में पीएम मोदी और यूपी सीएम योगी के बयानों का जिक्र करते हुए भारतीय सेना के राजनीतिकरण को रोकने की अपील की गई थी. इससे पहले राष्ट्रपति भवन ने भी ऐसी किसी चिट्ठी मिलने से इनकार किया था. कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस चिट्टी को शेयर कर … Read more

लोकसभा चुनाव का पहला चरण: किस सीट पर कितनी हुई वोटिंग, जानें

PoliTalks news

17वीं लोकसभा के लिए प्रथम चरण का मतदान कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर देशभर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. 11 अप्रैल को 18 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 91 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ है. इस दौरान वोटिंग मशीनों के क्षतिग्रस्त होने के कुल 15 मामले प्राप्त हुए हैं. हालांकि की छह घटनाएं अकेले आंध्र प्रदेश से हैं. जन सेना के उम्मीदवार मधुसूदन गुप्ता को अनंतपुर जिले के गूटी में एक ईवीएम मशीन तोड़ने के लिए गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा, पांच अरुणाचल प्रदेश, दो मणिपुर, और एक-एक बिहार और पश्चिम बंगाल में ईवीएम खराबी संबंधी सूचनाएं प्राप्त हुई हैं. वैसे तो देशभर में वोटिंग अच्छी … Read more

पांच महीने पहले जिन्होंने उम्मीदवार छांटे, आज उन्हें पड़ रहे टिकट के लाले

राहुल गांधी के हाथ कांग्रेस की कमान आने के बाद राज्यों में पार्टी की मजबूती के लिए उन्होंने सहप्रभारियों को लगाने का नया प्रयोग किया. राहुल गांधी ने हर राज्य में दो से चार राष्ट्रीय सचिवों को मुख्य प्रभारियों के साथ सहप्रभारी बनाकर भेजा. राजस्थान में भी इसी तर्ज पर राहुल गांधी ने तरुण कुमार, देवेन्द्र यादव, काजी निजामुद्दीन और विवेक बसंल को सहप्रभारी बनाकर भेजा. चारों ने विधानसभा चुनाव से पहले सर्दी, गर्मी और बारिश में राजस्थान में काम करते हुए आलाकमान के निर्देशों को शिद्दत से निभाया. लेकिन जब चारों ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट की इच्छा जताई तो उन्हें ही दरकिनार कर दिया गया.

दरअसल, राजस्थान के सहप्रभारी देवेन्द्र यादव दिल्ली वेस्ट, तरुण कुमार दिल्ली उत्तर-पश्चिम, विवेक बंसल यूपी की अलीगढ़ और काजी निजामुद्दीन बिजनौर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की हसरत पाले हुए थे. लेकिन पार्टी ने इनकी हसरतों को दरकिनार करते हुए बिजनौर से नसीमुद्दीन सिद्दकी को टिकट थमा दिया. वहीं अलीगढ़ से विरेन्द्र चौधरी को टिकट दे दिया. टिकट नहीं मिलने से हालांकि बसंल ने नाराजगी भी जाहिर की थी.

वहीं देवेन्द्र यादव और तरुण कुमार की बात करें तो दोनों की इच्छा की सीटों से हालांकि अभी कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए है, लेकिन सूत्रो के मुताबिक दोनों का नाम पैनल तक में नहीं जोड़ा गया है. ऐसे में दोनों को टिकट नहीं मिलने के पूरे-पूरे आसार है. हालांकि देवेन्द्र यादव कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर खुलकर इस मुद्दे को चाहकर भी नहीं बोल पा रहे हैं, लेकिन विधायक का चुनाव हारने के चलते मन में पूरी इच्छा थी कि लोकसभा चुनाव लड़ लिया जाए.

लिहाजा पैनल में नाम नहीं आने पर अब यादव टिकट ही नहीं मांगने का दावा कर रहे हैं, लेकिन टिकट नहीं मिलने से सहप्रभारियों के हौसले अब पस्त होते दिख रहे हैं. वहीं अब इनका राजस्थान में काम भी लगभग पूरा हो चुका है. देवेन्द्र यादव के सहप्रभारी का जिम्मा भी विवेक बंसल को दे दिया गया है. ऐसे में चारों सहप्रभारी अब खुद को ठगा सा महसूस कर रहे है. साथ ही सहप्रभारी के प्रयोग को उनके समर्थक ‘यूज एंड थ्रो’ के रुप में मानने लगे हैं.

सेना पर राजनीति रोकने के लिए पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

PoliTalks news

देश की सेना के शौर्य को राजनीतिक हथकंडों में इस्तेमाल किए जाने को लेकर पूर्व सैनिक नाराज हैं. इसके विरोध में अब खुद पूर्व सैन्य प्रमुख आगे आए हैं. इस संबंध मेें आठ पूर्व सैन्य प्रमुखों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक पत्र लिखकर एक स्वर में सेना का राजनीतिक इस्तेमाल करने से रोकने और सेक्युलर मूल्यों को सुरक्षित रखने का आग्रह किया है. साथ ही अपील की है कि राष्ट्रपति सभी राजनीतिक दलों को किसी भी मिलिट्री एक्शन या ऑपरेशन का राजनीतिकरण नहीं करने के लिए निर्देश दें. पूर्व सेनाध्यक्षों की यह अपील लोकसभा चुनावों पहले चरण के मतदान के बाद सार्वजनिक हो गई. पता चला है कि राष्ट्रपति … Read more