पॉलिटॉक्स ब्यूरो
लोकसभा चुनाव: आज थम जाएगा दूसरे चरण के चुनावी प्रचार का शोर
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 सीटों पर चुनावी प्रचार का शोर आज शाम पांच बजे थम जाएगा. दूसरे चरण के चुनावी में तमिलनाडु की 39, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, यूपी की आठ, बिहार और ओडिशा की पांच-पांच, छतीसगढ़ की तीन, जम्मू-कश्मीर की दो और मणिपुर, त्रिपुरा और पुडुचेरी की एक-एक सीट पर मतदान होगा. बता दें, देश में कुल सात चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न होंगे. पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को हो चुका है. बड़े नेताओं की किस्मत का होगा फैसला चुनाव के दूसरे चरण में देश के बड़े नेताओं की किस्मत दांव पर है. मोदी सरकार के चार मंत्रियों की … Read more
सुप्रीम कोर्ट में नहीं चली माया’चाल, प्रचार पर रोक जारी
सुप्रीम कोर्ट ने बसपा चीफ मायावती को झटका देते हुए उनकी प्रचार करने की याचिका को खारिज कर दिया. मायावती ने चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आज रैली करने की इजाजत मांगी थी लेकिन कोर्ट ने मायावती की अर्जी पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. मायावती ने 7 अप्रैल को देवबंद में समाज विशेष के लोगों से वोट अपील की. वहीं 13 अप्रैल को ‘बजरंग बली और अली हमारे’ बयान दिया था. इस पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने उनपर 48 घंटे का प्रचार बैन लगाया है. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के तहत आज चुनाव प्रचार करने का … Read more
राज्यवर्धन राठौड़ ने जयपुर ग्रामीण से दाखिल किया नामांकन
‘ओलंपिक मैन’ राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आज नामांकन दाखिल कर दिया है. उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह यादव को नामांकन सौंपा. उनका प्रचार और समर्थन करने खुद आध्यात्मिक गुरू बाबा रामदेव भी जयपुर पहुंचे हैं. नामांकन से पहले राज्यवर्धन मोती डूंगरी स्थित गणेश मंदिर पहुंचे और बप्पा का का आशीर्वाद लिया. राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी हैं. वह दूसरी बार इसी सीट से चुनावी मैदान में हैं. उनके सामने कांग्रेस की कृष्णा पूनिया हैं. नामांकन के समय किरोडी मीणा, सतीश पूनिया व राव राजेंद्र सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे. राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने देश को ओलंपिक गेम्स में रजत पदक जीत सम्मान दिलाया है. … Read more
योगी-माया के बाद आजम-मेनका पर चुनाव आयोग का चाबुक, प्रचार पर प्रतिबंध
चुनाव आयोग ने सपा नेता आजम खान और मेनका गांधी पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में चाबुक चलाया है. आयोग ने आजम खान पर 72 घंटे और मेनका गांधी पर 48 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. यह अवधि मंगलवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी. आपको बता दें कि आजम खान सपा के टिकट पर यूपी की रामपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जबकि मोदी सरकार की मंत्री मेनका गांधी यूपी की सुल्तानपुर सीट से मैदान में हैं. उन्होंने एक सभा के दौरान वोट नहीं देने पर काम नहीं करने की बात … Read more
टोंक-सवाई माधोपुर सीट पर कितना असरदार साबित होंगे कर्नल बैंसला?
लोकसभा चुनाव के रण में कोई जातिगत समीकरणों के भरोसे है तो कोई जाति के झंडाबरदारों के भरोसे. राजस्थान की टोंक-सवाई माधोपुर सीट पर भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है. बीजेपी ने यहां सुखबीर सिंह जौनपुरिया को मैदान में उतारा है तो कांग्रेस ने नमोनारायण मीणा को टिकट दिया है. बीजेपी और कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक के अलावा जहां जौनपुरिया को गुर्जर वोटों पर भरोसा है, वहीं नमोनारायण को मीणा मतदाताओं से उम्मीद है.
बीजेपी उम्मीदवार की बात करें तो 2014 के चुनाव में टोंक-सवाई माधोपुर सीट से आसानी से जीत दर्ज करने वाले सुखबीर सिंह जौनपुरिया गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के बीजेपी में शामिल होने से उत्साहित हैं. उन्हें उम्मीद है कि बैंसला के पार्टी में आने से गुर्जरों के एकमुश्त वोट उनको मिलेंगे. बैंसला राजस्थान में हुए गुर्जर आरक्षण आंदोलन के सबसे बड़े चेहरे रहे हैं. उनकी अगुवाई में ही गुर्जरों ने कई दौर का आंदोलन किया. गुर्जर जाति पर उनकी पकड़ को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
ऐसे में कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के बीजेपी में शामिल होने के बाद लोगों के जहन में एक ही सवाल उठ रहा है कि उनकी घर वापसी से पार्टी को कितना फायदा होगा. टोंक-सवाई माधोपुर उन सीटों में शामिल हैं, जहां के सियासी समीकरणों पर बैंसला असर डाल सकते हैं. वैसे गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान बीजेपी प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया भी खासे सक्रिय रहे थे. चाहे आंदोलन में मारे गए गुर्जरों को परिजनों को आर्थिक सहायता देने की बात हो या कोटपूतली में स्मारक बनाने का मामला, जौनपुरिया हमेशा आगे रहे.
जौनपुरिया गुर्जर शहीद सम्मान रैली में हजारों की भीड़ इकट्ठी कर चर्चा में आए. इससे पहले पुष्कर मेंं हुई अखिल भारतीय गुर्जर संघर्ष समिति की बैठक में उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया. इसी दौर में जौनपुरिया कर्नल बैंसला के संपर्क में आए. उन्होंने टोंक-सवाई माधोपुर में अपने लिए सियासी संभावना तलाशने के लिए गंगापुर सिटी विधायक मान सिंह गुर्जर और देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर से मेलजोल बढ़ाया.
सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने 2009 के चुनाव में टोंक-सवाई माधोपुर से टिकट मांगा था, लेकिन बीजेपी ने उन्हें यहां से मौका नहीं दिया. पार्टी ने यहां से कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को मैदान में उतारा. उनके सामना कांग्रेस के नमोनारायण मीणा से हुआ. इस मुकाबले में बैंसला महज 313 वोटों से चुनाव हारे. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार के दबाव में राज्य निर्वाचन आयोग ने गड़बड़ी कर मीणा को जिताया. बैंसला ने चुनाव परिणाम को कोर्ट में भी चुनौती दी, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली.
कुछ समय बाद किरोड़ी सिंह बैंसला ने बीजेपी को अलविदा कह सक्रिय राजनीति से नाता तोड़ लिया. लोकसभा चुनाव से पहले उनके कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे. वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले भी, लेकिन आखिर में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया. दस साल बाद किरोड़ी सिंह बैंसला एक बार फिर टोंक-सवाई माधोपुर की सियासत में चर्चा के केंद्र में हैं, लेकिन उम्मीदवार की हैसियत से नहीं, बल्कि संरक्षक की भूमिका में.
इलाके की राजनीति को जानने वालों की मानें तो जौनपुरिया और बैंसला के गठजोड़ से बीजेपी उन गुर्जर वोटों में सेंध लगा सकती है जो सचिन पायलट की वजह से कांग्रेस में चले गए थे. यदि सुखबीर सिंह जौनपुरिया गुर्जर वोटों को साधने में कामयाब हो जाते हैं तब भी उनकी राह आसान नहीं है. उन्हें पार्टी के भीतर खेमेबंदी और गुटबाजी से जूझना पड़ रहा है. पूर्व विधायक दीया कुमारी चुनाव लड़ने के लिए राजसमंद कूच कर चुकी हैं.
पूर्व मंत्री प्रभूलाल सैनी और मालपुरा विधायक कन्हैया लाल चौधरी उनके साथ नहीं लग रहे. वहीं, उनियारा नगर पालिकाध्यक्ष राकेश बढ़ाया, मालपुरा में उप जिला प्रमुख अवधेश शर्मा, आत्मज्योति गुर्जर और छोगालाल विधानसभा चुनावों में ही कांग्रेस ज्वाइन कर चुके हैं. अब सुखबीर सिंह जौनपुरिया के सामने कांग्रेस उम्मीदवार के निपटने के अलावा अपनी पार्टी में जारी खेमेबंदी और गुटबाजी से पार पाना बड़ी चुनौती है. चुनाव में हार-जीत इस बात पर काफी निर्भर करेगी कि जौनपुनिया इन सबसे कैसे निपटते हैं.
‘वाह, इसे कहते हैं चुनाव..’
लोकसभा चुनाव का पहला चरण समाप्त हो चुका है और दूसरा आने वाला है. ऐसे में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग होने और आरोप-प्रत्यारोप का तीखा होना लाजमी है. इस सूची में अगर आप पार्टी नेता के पूर्व नेता कुमार विश्वास का नाम न हो तो यह लिस्ट पूरी नहीं होगी. हिमाचल प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के एक मंच से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर कुमार विश्वास ने तंज कसा है. उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि ‘वाह, इसे कहते हैं चुनाव..भला इतने बड़े राष्ट्रवादी दल के इतने बड़े नेता जी एक क्षेत्रीय दल के … Read more
आप-कांग्रेस गठबंधन पर राहुल का ट्वीट, केजरी पर लगाया यू-टर्न मारने का आरोप
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन पर चुप्पी तोड़ी है. अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर यू-टर्न मारने का आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने ट्वीट में कहा, ‘दिल्ली में आप-कांग्रेस गठबंधन का मतलब है बीजेपी को मात. पार्टी आम आदमी पार्टी को चार सीटें देने के लिए तैयार है लेकिन केजरीवाल ने दूसरा यू-टर्न मार लिया. हमारे सभी द्वार खुले हुए हैं लेकिन समय लगातार गुजर रहा है.’ An alliance between the Congress & AAP in Delhi would mean the rout of the BJP. The Congress is willing to give up 4 Delhi seats to the AAP to … Read more
यूपी के दूसरे चरण में आलू बड़ा मुद्दा, गन्ना की तरह रहेगा हावी !
लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ स्थानीय मुद्दे भी अक्सर छाए रहते हैं, क्षेत्रिय समस्याओं को लेकर स्थानीय लामबंद होकर एक स्वर में कई बार ऐसे मुद्दों को उठाते रहे हैं और इन मुद्दों ने राजनीतिक हवा बदलने के साथ-साथ चुनावी नतीजों पर भी असर डाला है. बात करते हैं यूपी में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों के पहले चरण की, तो यहां गन्ना एक बड़ा चुनावी मुद्दा रहा और विभिन्न राजनितिक पार्टियों के उम्मीदवारों ने भी इसे ध्यान में रखा. अब यूपी में 18 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में आठ लोकसभा सीटों में आलू बड़ा चुनावी मुद्दा हो सकता है. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार इन … Read more