भयंकर गर्मी में चल रहा दूसरों को उनका कद दिखाने का सियासी दौर
भयंकर गर्मी का यह मौसम भारतीय राजनीति में दूसरों को उनका कद दिखाने का सुहावना मौसम भी है. भारतीय जनता ने या मीडिया ने या अकूत धन ने या सबने मिलकर विपक्ष को फिलहाल उसका कद दिखा दिया है.अब नरेंद्र मोदी और अमित शाह की बारी है. पहले अपनों को उनका कद ठीक से दिखाने की, फिर परायों को उनका कद अच्छी तरह दिखाने की. मोदी जी ने कृपापूर्वक राजनाथ सिंह को फिर से मंत्री तो बना दिया है, नंबर टू भी घोषित कर दिया है मगर गृह मंत्रालय उनसे छीनकर रक्षा मंत्रालय उन्हें पकड़ा दिया है. रक्षा मंत्रालय पकड़ाकर भी संतोष नहीं मिला तो नए सिरे से उन्हें उनका … Read more