‘…किसी के जख्म पर मरहम लगा तो सही’- बीजेपी की बैठक में वसुंधरा राजे का बड़ा बयान
3 Jan 2026
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का बड़ा बयान, बीजेपी की संगठनात्मक कार्यशाला में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को लेकर कहा- बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष हमारे है एंबेसेडर, उनके साइन से जनता के काम हों, अधिकारी एक घंटी में उनका फोन उठाएं और काम करें, वरना परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें, मैडम राजे ने आगे कहा- भाजपा कार्यकर्ता के बिना प्राण विहीन है, यह जरूरी है कि हम कार्यकर्ता को मजबूत करें, हमारे कार्यकर्ता की आवाज पीएम-पीएम की आवाज है, कार्यकर्ता की आवाज बुलंद रहे, उसकी उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी, पूर्व सीएम ने आगे कहा- एक वक्त था, जब देश की दसों दिशाओं में कांग्रेस थी, आज जिस तरफ देखो उधर भाजपा है, ये कार्यकर्ता की तपस्या का फल है, जिसने भूख देखी न प्यास, बस लगा रहा कमल खिलाने में, इतना ही नहीं वसुंधरा राजे ने बीजेपी की बैठक में एक शेर पड़ा, मैडम राजे ने कहा- किसी रोते हुए चेहरे से आंसू पूछ तो सही, किसी बेसहारा की लाठी बन तो सही, कहीं मत कर तलाश, इसी जमीं पर है ईश्वर, किसी के जख्म पर मरहम लगा तो सही