पंचायत चुनाव को लेकर राजस्थान कांग्रेस ने अपनी तैयारियां की तेज, इसी कड़ी में आज पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर अहम पार्टी के दिग्गज नेताओं की हुई बड़ी बैठक, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पहुंचे, तीनों वरिष्ठ नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक चली बैठक, जिसमें आगामी पंचायत चुनाव की रणनीति को लेकर किया गया गहन मंथन, बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने, स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाने और संभावित चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, साथ ही चुनाव से पहले संगठन को सक्रिय करने और जमीनी स्तर पर कांग्रेस की तैयारियों को लेकर भी विचार-किया गया विमर्श, वही सूत्रों के अनुसार इस बैठक में विश्वेन्द्र सिंह मामले को लेकर भी हुई है चर्चा
पंचायत चुनाव की रणनीति पर गहलोत-डोटासरा-जूली का मंथन, विश्वेंद्र सिंह मामले पर भी हुई चर्चा!

Ashok Gehlot I Govind Singh Dotasara I Tikaram jully I Rajasthan I Sachin Pilot








