‘…कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों को रोकने के लिए ऐसा तुच्छ कदम उठाया’- अशोक गहलोत

ashok gehlot
16 Feb 2024
कांग्रेस पार्टी से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को किया गया सील, इसे लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, गहलोत ने कहा- भाजपा के इशारे पर केन्द्रीय एजेंसियों ने कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को कर दिया है सील, इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाला कर अपने बैंक खातों को भरने वाली भाजपा का डर जब कांग्रेस के नेताओं को तोड़कर भी खत्म नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों को रोकने के लिए ऐसा तुच्छ कदम उठाया, गहलोत ने आगे कहा- कांग्रेस पार्टी नहीं चलती है भाजपा की तरह सिर्फ धनबल से, ये बैंक खाते तो न्यायिक प्रक्रिया से रिकवर हो ही जाएंगे परन्तु भाजपा का अलोकतांत्रिक चेहरा और पूरे देश में एक ही पार्टी का शासन रखने की फासीवादी सोच अब पूरी तरह उजागर होती जा रही है, देश की जनता को समझना चाहिए जब भाजपा की गलत नीतियों का विरोध करने पर सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के साथ इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियां की जा सकती हैं तो ये तानाशाही सोच वाली सरकार आम लोगों के साथ तो किस प्रकार का व्यवहार कर सकती है?