राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बयान, राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, हल्द्वानी के चर्चित ‘शुद्धिकरण’ विवाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, इस मामले को लेकर अशोक गहलोत ने कहा- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ हुई छुआछूत के खिलाफ मुखरता से आवाज बुलंद करने पर राहुल गांधी के ही खिलाफ एफआईआर दर्ज करना भाजपा के घमंड और तानाशाही की पराकाष्ठा है, यह दिखाता है कि भाजपा चाहती है कि दलितों के साथ छुआछूत और भेदभाव चलता रहे और जो उसके खिलाफ आवाज उठाए उन्हें प्रताड़ित किया जाए, कांग्रेस ने हमेशा छुआछूत और भेदभाव का विरोध किया है, संविधान में अस्पृश्यता निवारण हो या दलितों के साथ अत्याचार रोकने वाला एससी-एसटी अत्याचार निवारण कानून, सब कांग्रेस की देन है, भाजपा ने आजतक दलितों के हित में ऐसा कोई कदम क्यों नहीं उठाया, आरएसएस ने आजतक छुआछूत खत्म करने का कोई अभियान क्यों नहीं चलाया? इससे स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा दलित वर्ग के साथ भेदभाव को न सिर्फ नजरअंदाज करती है, बल्कि उसे संरक्षण भी देती है, पीड़ित पक्ष को ही आरोपी बनाने वाली यह भाजपा सरकार संविधान और अंबेडकर के सिद्धांतों की खुलेआम अवहेलना कर रही है, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी एवं पूरी कांग्रेस पार्टी दलितों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और ऐसे हर अन्याय का विरोध करेगी
अशोक गहलोत राहुल गांधी FIR, Ashok Gehlot Rahul Gandhi FIR, राहुल गांधी FIR न्यूज, Rahul Gandhi FIR News, हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद, Haldwani Shuddhikaran Controversy, Ashok Gehlot Statement, राजस्थान राजनीति, Congress News, BJP News, दलित मुद्दा, मल्लिकार्जुन खड़गे, Mallikarjun Kharge, SC ST Act, Indian Politics News










