कल होने वाले धरने को चांदना ने 8 सितंबर तक किया स्थगित, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

6e85bf9e 9eec 4fc5 b8fa e14d888eead5
4 Sep 2023
राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, गहलोत सरकार में मंत्री अशोक चांदना बिजली उपभोक्ताओं एवं किसानों की समस्याओं को लेकर कल अपनी ही सरकार के खिलाफ देने वाले थे धरना, ट्वीट कर खुद चांदना ने दी थी जानकारी, लेकिन 9 घंटे बाद ही मंत्री चांदना ने किया एक और ट्वीट, अपने इस ट्वीट में चांदना ने कल कलेक्ट्रेट बून्दी पर होने वाले धरने को शुक्रवार 8 सितंबर तक स्थगित करने की दी जानकारी, ट्वीट में कहा- माननीय ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने विश्वास दिलाया है कि हिण्डोली - नैनवां, बून्दी में बिजली उपभोक्ताओं एवं किसानों की समस्याओं का आगामी 2 से 3 दिन में समाधान कर दिया जाएगा, अतः कल कलेक्ट्रेट बून्दी पर होने वाले धरने को शुक्रवार 8 सितंबर तक स्थगित किया गया है