लॉकडाउन बढ़ते ही कुंभकरण जैसा हुआ यूजर्स का हाल, फनी मीम्स हो रहे वायरल

Lockdown 2
14 Apr 2020
पॉलिटॉक्स न्यूज. सोशल मीडिया के लिए आज का दिन काफी खास रहा. 24 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लगाए लॉकडाउन का आज अंतिम दिन था. ऐसे में कुछ लोग यही जप कर रहे थे कि शायद लॉकडाउन खुल जाएगा या इसमें ढील मिलेगी. हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ, उल्टा लॉकडाउन की मियाद 19 दिन बढ़ गई. अब ये मुद्दा सोशल मीडिया पर जमकर छा रहा है और फनी मीम्स की बाढ़ सी आ गई है. एक यूजर ने तो यूजर्स की स्थिति की रामायण के कुंभकरण से तुलना की है जिसमें लॉकडाउन खुलने की आस में कुंभकरण नींद से उठ खड़ा हुआ है लेकिन फिर से लॉकडाउन की बात सुनकर सो जाता है. जानिए लॉकडाउन को लेकर कैसे कैसे मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. ‘कोरोना, अब शुरु होने वाला है तेरा रोना’ – सोशल मीडिया फिल्म गली बॉय के आलिया भट्ट वाले इस सीन पर यूं तो अब तक कई मीम्स बन चुके हैं. ऐसे में लॉकडाउन वाले दिन यूजर्स कैसे बख्श देते. मंगलवार को इस पर नए मीम्स बनाए गए और खूब वायरल भी हुए. लॉकडाउन 2.0 के बाद मानों आलिया रोते हुए कह रही हो कि मुझे घर जाना है. https://twitter.com/Jeetchikhalia/status/1249927882320703488?s=20 एक यूजर ने वांटेड फिल्म का एक वीडियो अपलोड करते हुए दिखाया कि कैसे लोग लॉकडाउन खुलने का जश्न मनाते हैं लेकिन जैसे ही फिर से लॉकडाउन की खबर सुनते हैं, वापिस घरों में चले जाते हैं. https://twitter.com/devangsk/status/1250045695358382083?s=20 कुंभकरण की फोटो शेयर करते हुए एक यूजर ने दिखा कि कैसे लॉकडाउन खुलने की इच्छा लिये कुंभकरण भी गहरी नींद से जाग जाता है लेकिन लॉकडाउन 2.0 की खबर सुनकर फिर से सो जाता है. https://twitter.com/_Prince_khiladi/status/1249928644224409601?s=20 वहीं कुछ यूजर्स ने राजा दशरथ की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज मेरी दुख की कोई सीमा नहीं रही. https://twitter.com/uc_navneet/status/1249952163201036288?s=20 एक यूजर ने चक दे इंडिया के शाहरूख खान की फोटो शेयर करते हुए लिखा, अब खुला, अब खुला या खुदा ये तो लॉकडाउन लग गया. https://twitter.com/udit0201/status/1249926556052422658?s=20 अन्य यूजर ने गंगाजल का एक सीन पोस्ट करते हुए लिखा 'ई तो साला होना ही था'. https://twitter.com/sarcastic_ldkaa/status/1249924963219296256?s=20 वैसे तो अनारकली और सलीम पर काफी मीम्स बनते रहते हैं लेकिन इस बार भी यूजर्स ने उन्हें नहीं छोड़ा. मानो शहजादा सलीम कह रहा हो कि अनारकली सो जाओ, अभी लॉकडाउन चल रहा है. https://twitter.com/sophiiaverma/status/1249935436283179008?s=20