



बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में गंभीर अपराधों में खतरनाक वृद्धि देखी जा रही है. एक बुजुर्ग दंपति और उनका नौकर वसंत विहार में मृत पाया गया. शहर में पिछले 24 घंटों में नौ हत्याएं हो चुकी हैं. दिल्ली वालों की सुरक्षा के लिए किसका दरवाजा खटखटाया जाना चाहिए? हालांकि केजरीवाल के अपराध बढ़ने के दावे को दिल्ली पुलिस ने पूरी तरह से खारिज किया है. पुलिस ने कहा कि दिल्ली में 2018 की तुलना में अपराध लगभग 10 प्रतिशत कम हुआ है. मुख्यमंत्री केजरीवाल लोगों को गलत जानकारी दे रहे हैं.Delhi is witnessing a dangerous spurt in serious crimes. An elderly couple and their domestic help murdered in Vasant Vihar. Nine murders reported in last 24 hours across the city. Whose door should be knocked for safety & security of Delhiites ?
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 23, 2019


