दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने अरविंदर सिंह लवली, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी किया आदेश

delhi congress
31 Aug 2023
कांग्रेस ने दिल्ली प्रदेश के नए अध्यक्ष का किया एलान, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष किया नियुक्त, अनिल चौधरी की जगह लेंगे अरविंदर सिंह लवली, शीला दीक्षित सरकार में शिक्षा और परिवहन मंत्री रह चुके हैं लवली, बता दें कुछ दिनों पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली कांग्रेस के करीब 10 नेताओं से अलग अलग की थी मुलाकात, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में देवेंद्र यादव, अरविंदर सिंह लवली, रोहित चौधरी थे, लेकिन आलाकमान ने अरविंदर सिंह लवली को बनाया दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष