वीडियो खबर: आयोगों में इसी सप्ताह होंगी राजनीतिक नियुक्तियां, निगम-बोर्डो में निकाय चुनाव बाद
2 Nov 2019
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान में बहुप्रतीक्षित राजनीतिक नियुक्तियों (Political Appointments) की कवायद तेज हो गई है. सूत्रों की मानें तो गहलोत सरकार नवम्बर के पहले या दूसरे सप्ताह में करीब डेढ़ दर्जन आयोगों में चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति कर सकती है. वहीं निगम और बोर्डों में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियां निकाय चुनावों के बाद दिसम्बर या अगले साल जनवरी में होने की सम्भावना है.