कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल का भी बदला मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय में मिली जिम्मेदारी

sp singh baghel
18 May 2023
केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक और हुआ बदलाव, किरेन रिजिजू के बाद एसपी सिंह बघेल भी हटाए गए कानून मंत्रालय से, मोदी सरकार में राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह बघेल का बदला गया विभाग, बघेल अब होंगे स्वास्थ्य मंत्रालय में राज्य मंत्री, वो अब तक थे कानून मंत्रालय में राज्य मंत्री, यानी कानून मंत्रालय के दोनों मंत्री बदले गए, वही इससे पहले आज किरेन रिजिजू को हटाकर अर्जुन राम मेघवाल को बनाया गया कानून मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री, उसके बाद एसपी सिंह बघेल को भी भेज दिया गया स्वास्थ्य मंत्रालय, किरेन रिजीजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय दिया गया