कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, जिला प्रमुख सहित दिग्गजों ने भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन

Balbir Chhillar
14 Mar 2024
लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, अलवर कांग्रेस में हुई बगावत, अलवर के जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर ने भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव को दिया समर्थन, प्रमुख, प्रधान और सरपंच सहित वर्तमान में विभिन्न पदों पर पदस्थापित लोगों ने भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव को दिया अपना समर्थन, वहीं मिली जानकारी के अनुसार बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव के निवास पर अलवर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय श्रम वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव का ज़िला प्रमुख बलबीर छिल्लर, बहरोड़ नगर परिषद चेयरमैन सीताराम यादव, नगर पालिका चेयरमैन पूजा निभोरिया, नगर पालिका मुड़ावर चेयरमैन सोनू भारद्वाज, बहरोड़ पंचायत प्रधान बस्तीराम यादव, कर्ण सिंह चौधरी, ज़िला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सविता मनोज, पूर्व प्रधान निमराना अंजलि यादव, विजय यादव, किसान नेता रविकान्त शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल यादव ज़िला उपाध्यक्ष ने मिलकर किया स्वागत और भारी बहुमत से विजय बनाने का लिया संकल्प