



वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नौवीं बार पेश किया केंद्रीय बजट, उनका बजट भाषण रहा 85 मिनट का, इनकम टैक्स स्लैब में इस बार कोई नहीं हुआ कोई बदलाव, वही बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कही बड़ी बात, कहा- बजट 2026-27 के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी जी ने सिद्ध किया है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारी सरकार का संकल्प है, इस बजट में न सिर्फ हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर नागरिक को सशक्त बनाने का एक स्पष्ट ब्लूप्रिंट है, बल्कि उसे प्रोत्साहन देने का एक जमीनी विजन भी है, जो उसे हर कदम पर मदद करेगा, #ViksitBharatBudget एक ऐसे भारत के निर्माण का विजन है, जो विश्व में हर क्षेत्र में अग्रणी हो, शाह ने आगे कहा- मैन्युफैक्चरिंग से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक, स्वास्थ्य से लेकर टूरिज्म तक, ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर AI तक, स्पोर्ट्स से लेकर तीर्थों तक, #ViksitBharatBudget हर गाँव, हर कस्बे और हर शहर के युवाओं, महिलाओं तथा किसानों के सपनों को शक्ति देकर उन्हें पूरा करने वाला है बजट, 2047 तक विकसित भारत के निर्माण और अगले 25 वर्षों के रोडमैप को दर्शाने वाले इस बजट के लिए पीएम नरेंद्र मोदी जी और वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का हर भारतवासी की ओर से हार्दिक अभिनंदन


