अमित शाह ने थपथपाई सीएम भजनलाल की पीठ, पेपर लीक को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

amit shah on bhajanlal sharma
10 Jan 2026
Amit Shah Big Statement: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजधानी जयपुर में नवनियुक्त कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र वितरित किये. इस मौके पर सीएम ने पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती प्रक्रिया के लिए सीएम भजनलाल शर्मा की जमकर तारीफ की. अमित शाह ने कहा कि CM भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस के समय में शुरू हुए पेपर लीक के सिलसिले को समाप्त किया है. 9 हजार कांस्टेबल्स की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न की गई. https://www.youtube.com/watch?v=wjfMPJCW0Ec अमित शाह ने कहा कि दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद राजस्थान पुलिस देश की सबसे अग्रणी और सक्षम पुलिस बलों में स्थान रखती है. 1070 किलोमीटर पाकिस्तान से सटी राजस्थान की सीमा, चंबल के बीहड़, रेगिस्तान की टीले और पर्यटन स्थल और ऐतिहासिक स्थल हैं. ऐसे हालात में पुलिस की चुनौतियां और भी बढ़ जाती है. इस मौके पर अमित शाह ने पिछले 2 साल में अपराध के घटे आंकड़े भी सामने रखे. अमित शाह ने कहा कि भजनलाल शर्मा की सरकार बनने के बाद 2 साल में कुल अपराधों में 14% की कमी आई है. गंभीर अपराधों में 19% कम हुए हैं. हत्या के मामलों में 25%, हत्या के प्रयास के मामलों में 19%, महिलाओं के प्रति 10 फीसदी अपराध घटे हैं. इतना ही नहीं डकैती के मामलों में 47% और लूट के मामलों में 51% फीसदी अपराध घटे हैं, जो राजस्थान सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है. अमित शाह ने कहा कि राजस्थान पुलिस ने अपराधों की रोकथाम के लिए कई नए नवाचार किये हैं, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया है, पुलिस के आधुनिककरण के लिए कई इनिशिएटिव लिए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार का प्रमुख दायित्व होता है की प्रदेश में कानून-व्यवस्था स्थापित हो और इस दिशा में भजनलाल सरकार ने बेहतरीन काम किया है. https://www.youtube.com/watch?v=OARwNB4QN6M