



इस पर अरविंद केजरीवाल ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए अमित शाह पर कई वार किए. एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि मुझे ख़ुशी है आपको 'कुछ' CCTV कैमरे तो दिखाई दिए जबकि कुछ दिन पहले आपने कहा था एक भी कैमरा नहीं लगा. थोड़ा समय निकालिए, आपको स्कूल भी दिखा देते हैं?जरा बताएं कि कितने स्कूल बनाए।
15 लाख सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही थी, और कुछ ही सीसीटीवी लगाकर जनता को बेवकूफ बना रहे हो: श्री @AmitShah pic.twitter.com/SXpEr53Olq — BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 23, 2020
मुझे ख़ुशी है आपको “कुछ” CCTV कैमरे तो दिखाई दिए। कुछ दिन पहले तो आपने कहा था एक भी कैमरा नहीं लगा थोड़ा समय निकालिए, आपको स्कूल भी दिखा देते हैं? मुझे बेहद ख़ुशी है कि दिल्ली के लोगों ने राजनीति बदली है जो यहाँ भाजपा को CCTV, स्कूल और कच्ची कालोनियों पर वोट माँगने पड़ रहे हैं https://t.co/S5RN1QgUAV — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 24, 2020अपने एक अन्य ट्वीट में केजरीवाल ने अमित शाह को स्कूल देखने का न्यौता देते हुए कहा कि मैं अमित शाहजी को आमंत्रण देता हूं, चलिए मेरे साथ. मैं खुद आपको दिल्ली के सारे सरकारी स्कूल दिखाऊंगा.
अपने एक ट्वीट में केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह जी, दिल्ली की शिक्षा क्रांति देखने के लिए कुछ दिन तो गुजारिए हमारे स्कूलों में. दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आपका स्वागत करेंगे. देश के गृहमंत्री होने के नाते आपके कोई सुझाव हो तो चुनाव के बाद उन पर भी काम करेंगे. (स्कूल पॉलिटिक्स)I invite Amit Shah ji to come visit any Delhi govt school with me. I will cancel all my appointments for him. Politics on education is a positive change, but dirty politics is not welcome. pic.twitter.com/WC3N5oiWyD
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 25, 2020
अमित शाह जी, दिल्ली की शिक्षा क्रांति देखने के लिए कुछ दिन तो गुजारिए हमारे स्कूलों में। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आपका स्वागत करेंगे। देश के गृहमंत्री होने के नाते आपके कोई सुझाव हो तो चुनाव के बाद उन पर भी काम करेंगे। https://t.co/bScitqN4ut — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 24, 2020वहीं यमुना विहार स्थित एक कार्यकर्ता के घर भोजन करने पहुंचे अमित शाह का एक पोस्ट शेयर करते हुए केजरीवाल ने लिखा, 'आप भाजपा समर्थकों से ज़रूर पूछिएगा 5 साल उनके बच्चों की पढ़ाई का ख्याल किसने रखा? उनके लिए 24 घंटे बिजली किसने की? जब आपने इतनी महंगाई कर दी तो उनके बिजली पानी बस यात्रा फ़्री करके किसने उन्हें गले लगाया? ये सब मेरे दिल्ली परिवार के लोग हैं सर. मैंने इनका बड़ा बेटा बनके ख्याल रखा है'.
इससे पहले अमित शाह ने कहा था, 'केजरीवाल ने पूरी दिल्ली में फ्री वाईफाई कर दूंगा. मैं रास्ते में वाईफाई ढूंढते हुए आया हूं, बैटरी खत्म हो गई लेकिन वाईफाई नहीं मिला'.आप भाजपा समर्थकों से ज़रूर पूछिएगा 5 साल उनके बच्चों की पढ़ाई का ख्याल किसने रखा,उनके लिए 24 घंटे बिजली किसने की,जब आपने इतनी महंगाई कर दी तो उनके बिजली पानी बस यात्रा फ़्री करके किसने उन्हें गले लगाया? ये सब मेरे दिल्ली परिवार के लोग हैं सर,मैंने इनका बड़ा बेटा बनके ख्याल रखा है https://t.co/7SPUk1s1ZW
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 25, 2020
केजरीवाल जी आपने कहा था कि पूरी दिल्ली में फ्री Wi-Fi कर दूंगा। मैं रास्ते में Wi-Fi ढूंढते हुए आया हूं, लेकिन बैटरी खत्म हो गई मगर Wi-Fi नहीं मिला: श्री @AmitShah pic.twitter.com/oTEfBkbOPA — BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 23, 2020इस पर पलटवार करते हुए हाजिर जवाब केजरीवाल ने लिखा, 'सर, हमने फ़्री wi-fi के साथ साथ फ़्री बैटरी चार्जिंग का भी इंतज़ाम कर दिया है. दिल्ली में 200 यूनिट बिजली फ़्री है'.
अब किसी बात पर सीएम केजरीवाल बोले और डिप्टी सीएम चुप रह जाएं, ऐसा तो भला कैसे हो सकता है. सोशल मीडिया की 'स्कूल पॉलिटिक्स' में कूदते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शाह को अपने चुनावी क्षेत्र आने का निमंत्रण देते हुए लिखा, 'देश के गृहमंत्री जी को मेरा निमंत्रण है - आप पटपड़गंज विधानसभा में रोड शो के लिए तो आएंगे ही. किसी से भी पूछ लीजिएगा. लोग आपको ख़ुद शानदार सरकारी स्कूल दिखाएंगे. नया स्कूल भी देखना हो तो पटपड़गंज की जनता वहीं आपको दिखा देगी'.सर, हमने फ़्री wi-fi के साथ साथ फ़्री बैटरी चार्जिंग का भी इंतज़ाम कर दिया है। दिल्ली में 200 यूनिट बिजली फ़्री है। https://t.co/eCe51evCFz
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 24, 2020
देश के गृहमंत्री जी को मेरा निमंत्रण है - आप पटपड़गंज विधानसभा में रोड शो के लिए तो आएँगे ही. किसी से भी पूछ लीजिएगा. लोग आपको ख़ुद शानदार सरकारी स्कूल दिखाएँगे. नया स्कूल भी देखना है तो पटपड़गंज की जनता वहीं आपको दिखा देगी. https://t.co/MmE7AhXXLN — Manish Sisodia (@msisodia) January 24, 2020


