हरियाणा से बड़ी खबर, कांग्रेस विधायक दल के उप नेता ने राज्यपाल से मिलने का मांगा समय!

haryana
9 May 2024
हरियाणा की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, हरियाणा में सियासी संकट के बीच कांग्रेस विधायक दल के उप नेता आफताब अहमद ने राज्यपाल बंडारू दत्तारेय से मिलने का मांगा समय, सूत्रों के अनुसार आफताब हरियाणा की बीजेपी सरकार का राज्यपाल से फ्लोर टेस्ट कराने की रखेंगे मांग, कांग्रेस की मांग है हरियाणा की बीजेपी सरकार का होना चाहिए फ्लोर टेस्ट, हरियाणा राजभवन से फिलहाल मुलाकात के समय को लेकर नहीं हुई है आधिकारिक पुष्टि, बता दें कांग्रेस का दावा है कि 3 निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद नायब सिंह सैनी सरकार है अल्पमत में, तो वहीं हरियाणा में भाजपा की सहयोगी पार्टी रही जेजेपी के दुष्यंत चोटाला भी कह चुके हैं साफ, अगर कांग्रेस हरियाणा की भाजपा सरकार गिराती है, तो वह उसको बाहर से देंगे पूरा समर्थन