



अजय आलोक ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह पर ट्वीट कर निशाना साधा था. उन्होंने कहा अमित शाह को बर्मा और बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात ऐसे बीएसएफ अधिकारी, जो सात-आठ वर्षों से वहीं पर जमे हुए हैं, उनकी संपत्ति की जांच करानी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि घुसपैठ के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार बताने से काम नहीं चलेगा. सरकार को इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने पड़ेंगे. अभी देश के गृह मंत्री अमित शाह हैं. अगर घुसपैठ के मामले पर अब कारवाई नहीं होगी तो कब होगी.I have resigned as a Spokesperson from JDU as I think I am not doing good job as my views which are mine ofcourse do not match with my party , Thanks to my Party and my President who has always supported me and I don’t want to be a source of embarrassment for @NitishKumar ,
— Dr Ajay Alok (@alok_ajay) June 13, 2019
— Dr Ajay Alok (@alok_ajay) June 13, 2019अजय आलोक के गृह मंत्री अमित शाह पर दिए गए बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी और जेडीयू के बीच खटास पैदा होने की संभावना थी. इसी कारण उन्हें वरिष्ठ नेताओं की तरफ से ऐसे बयानों से बचने की सलाह दी थी. इसी का नतीजा है कि गुरुवार रात अजय आलोक ने प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया.


